मौसम : जानें साल के अंत तक कैसा रहेगा राजस्थान में मौसम का हाल
<p>मौसम :<br /> राजस्थान मौसम अपडेट: 28 दिसंबर</p> <p><img alt="" src="https://www.newsthikana.com/uploads/news/1672231391weather2.png" style="height:498px; width:406px" /></p>
- राज्य के अधिकांश भागों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तथा अधिकांश भागों में कोहरा में कमी दर्ज की गई है। आज चूरू में न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री दर्ज। आगामी 24 से 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में और 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना।
- एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आगामी 48 घंटों के दौरान राज्य के उत्तर-पश्चिमी भागों में आंशिक बादल छाए रहने तथा 29 दिसंबर को गंगानगर-हनुमानगढ़ व आसपास के क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क बना रहेगा।
- दिनांक 31 दिसंबर से एक बार पुन: तापमान में गिरावट तथा राज्य के उत्तरी भागों में घना कोहरा में बढ़ोतरी होने की संभावना है।
What's Your Reaction?