Aaj Ka Mausam : 26 दिसंबर को एक्टिव होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, छाएंगे बादल, सर्दी में आएगी तेजी
<p><strong><em>Aaj Ka Mausam : 26 दिसंबर को एक प्रभावी पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने के संकेत है। इसके आगे बढ़ने के बाद 28 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।</em></strong></p>
क्रिसमस के बाद से मध्य भारत के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होते ही प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी और तापमान में तेजी से गिरावट आएगी।
मौसम विभाग के मुताबिक, एक बार फिर हल्के बादल आ सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से हवाओं के साथ नमी आने के कारण बादल छाने के आसार हैं। जिसके चलते दिन के तापमान में गिरावट और रात में बढ़ सकता है, 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा।
अगले सप्ताह कड़ाके की ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। इसके बाद इंदौर में ठंड का असर दिखाई देगा और पारा 2 से 3 डिग्री नीचे गिरेगा। इसके बाद नए साल में मौसम बदलेगा और कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से नए साल न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक आ सकता है।
What's Your Reaction?