जानिए महात्मा गाँधी के निधन के दिन के लिए क्या निर्देश जारी किये केंद्र सरकार ने

<p><em>स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को&nbsp;दो&nbsp; मिनट का मौन रखकर याद किया जाएगा। केंद्र सरकार ने इस बार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के निधन की तारीख 30 जनवरी को शहीद दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। इस दिन पूर्वान्ह 11 बजे 2 मिनट का मौन रखा जाएगा, जिस दौरान किसी भी तरह के सामान्य कामकाज और आवाजाही पर पूरी तरह से रोक के निर्देश हैं।</em></p>

जानिए महात्मा गाँधी के निधन के दिन के लिए क्या निर्देश जारी किये केंद्र सरकार ने
18-01-2023 - 05:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

 इस बाबत गृह मंत्रालय  की ओर से सभी राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों को निर्देश भी जारी कर दिए गए है। गृह मंत्रालय की ओर से इस संबंध में पहले ही एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया जा चूका है। 

इस दिन स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले सभी शहीदों को 2 मिनट का मौन रखकर याद किया जाएगा। पूरा देश 2 मिनट मौन रखकर इन सभी शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि देगा। मौन की अवधि शुरू होने तथा समाप्ति होने की सूचना सायरन बजाकर या आर्मी गन के जरिए दी जाएगी। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।