जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स से मिलेगी कड़ी टक्कर

<p><em><strong>दोनों ही टीमों ने लीग में अब तक 3-3 मैच खेले हैं। कोलकाता को दो में जीत, एक में हार और हैदराबाद को एक में जीत और दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।&nbsp;</strong></em></p>

जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, सनराइजर्स से मिलेगी कड़ी टक्कर
14-04-2023 - 04:23 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडियन प्रीमियर लीग में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच लीग स्टेज का मुकाबला खेला जाएगा। कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7ः30 बजे से मैच खेला जाएगा। इस सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स से हार का सामना करने के बाद केकेआर ने शानदार वापसी की। दूसरे मैच में टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ जीत हासिल की। वहीं, इसके बाद रिंकू सिंह ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अंतिम पांच गेंदों पर 5 छक्के जड़कर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। इस तरह से केकेआर की निगाहें जीत की हैट्रिक पूरी करने पर लगी हैं। शार्दूल ठाकुर, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल और रहमानुल्लाह गुरबाज टीम के टॉप प्लेयर्स हैं। हैदराबाद के खिलाफ टीम के 4 विदेशी रसेल, लॉकी फर्ग्युसन, गुरबाज और नरेन हो सकते हैं।
उत्साह से ओतप्रोत हैदराबाद की टीम
हैदराबाद पहले दो मैचों में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रही। टीम को पहले मुकाबले में राजस्थान ने और दूसरे मैच में लखनऊ ने हराया था। हैदराबाद ने फिर पिछले मैच में राहुल त्रिपाठी की नाबाद 74 रन की पारी के दम पर पंजाब को आठ विकेट से हराया था। इस जीत के बाद उत्साहित हैदराबाद की टीम केकेआर को कड़ी टक्कर देने के लिए मैदान पर उतरेगी। हैदराबाद के पास ऐडन मार्कराम, हैरी ब्रुक, मयंक अग्रवाल और राहुल त्रिपाठी जैसे टॉप क्लास खिलाड़ी हैं। हैदराबाद के खिलाफ टीम के 4 विदेशी मार्करम, बु्रक, हेनरिक क्लासेन और मार्को यानसेन हो सकते हैं।
हैदराबाद पर भारी कोलकाता
कोलकाता नाइट राइडर्स ने दो और सनराइजर्स हैदराबाद ने एक बार खिताब जीता है। दोनों टीमें 23 बार आमने-सामने हुई हैं। जिनमें कोलकाता को 15 और हैदराबाद को 8 बार जीत मिली।
पिच काफी तेज है
ईडन गार्डन्स स्टेडियम की पिच तेज मानी जाती है। इस पिच पर स्पिनर्स को मदद मिलती है। सुनील नरेन जैसे गेंदबाज यहां बहुत ज्यादा खतरनाक साबित हो सकते हैं। टिक कर बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी यहां बड़ा स्कोर कर सकते हैं।
वेदर कंडीशन
मैच के दिन कोलकाता का मौसम काफी गर्म रहने वाला है। कोलकाता में शुक्रवार का टेम्परेचर 41 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।