Kuno National Park : अब उदय नाम का चीता भी मर गया, एक महीने में 20 में से दो चीतों की हो चुकी है मौत..!

<p><em>Kuno National Park : दक्षिण अफ्रीका से लाकर मध्य प्रदेश के<strong> </strong>कूनो नेशनल पार्क में रखे गये एक चीता की मौत हो गई है। जिस नर चीता की मौत की खबर आई है उसका नाम &lsquo; उदय&rsquo; है और उसकी उम्र छह साल थी। कूनो में महीने भर के भीतर दूसरे चीते की मौत हुई है।&nbsp; इसी साल&nbsp;27 मार्च को नामीबिया से लाई गई &#39;साशा&#39; की मौत हो गई थी। अब कूनो नेशनल पार्क में कुल 18 बड़े चीते ही बचे हैं।</em></p> <p>&nbsp;</p>

Kuno National Park : अब उदय नाम का चीता भी मर गया, एक महीने में 20 में से दो चीतों की हो चुकी है मौत..!
24-04-2023 - 10:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कूनो नेशनल पार्क की ओर से जानकारी दी गयी है कि रविवार, 23 अप्रेल को गश्ती दल बाड़े नंबर दो के पास सुबह नौ बजे पहुंची था तो उसमें नर चीता उदय सिर झुकाए सुस्त अवस्था में बैठा था। गश्ती दल जब उसके करीब पहुंचा तो वह उठकर लड़खड़ाकर और गर्दन झुकाए चलने लगा। उदय नाम का यह चीता शाम की निगरानी में पूरी तरह से स्वस्थ पाया गया था। सुबह मौके पर पहुंची टीम ने तुरंत इसकी जानकारी डॉक्टरों और फिर मुख्य वन संरक्षक को फोन के जरिए को दी।

मुख्य वन संरक्षक से अनुमति मिलने के बाद उदय को ट्रैंकुलाइज किया गया। सुबह 11 बजे बेहोश कर उसका इलाज शुरू किया गया। इसके बाद उसे आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। इलाज के दौरान ही शाम को चार बजे चीता उदय की मौत हो गई है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि उदय की मौत आखिर कैसे हुई है।
उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले नामीबिया से लायी गयी मादा चीता साशा की मौत हो गई थी। साशा किडनी की बीमारी से पीड़ित थी। दरअसल, कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से आठ और दक्षिण अफ्रीका से 12 चीते लाए गए हैं। कुल 20 चीते आए थे। इनमें से दो चीतों की अब तक मौत हो चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।