लखीमपुर गैंगरेप केसः कांग्रेसी नेताओं द्वारा आर्थिक मदद के लिए दिया चेक हुआ बाउंस, दोनों नेताओं पर FIR दर्ज
<p><em><strong>पिछले दिनों दो बहनो के साथ गैंगरेप के बाद निर्मम तरीके से उनकी हत्या कर दी गई थी | इस घटना ने तूल पकड़ा था और मामला सामने आते ही कई राजनीतिक दल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मामले में कांग्रेस नेता वाईके शर्मा (यूपी कांग्रेस कमेटी) और एक अन्य कांग्रेस नेता बीरेंद्र कुमार ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपये और 1 लाख रुपये के दो चेक आर्थिक सहायता के रूप में सौंपे थे जो कि परिवादी के अनुसार बाउंस हो गए। </strong></em></p>
पीड़ित परिवार ने कांग्रेस के दोनों नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आर्थिक सहायता के रूप में उन्हें दो लाख रुपये और एक लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए.लेकिन जब चेक बैंक में पेश किए गए तो दोनों चेक बाउंस हो गए।
एक चेक में हस्ताक्षर मेल नहीं तो दूसरे में अपर्याप्त राशि
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां दो नाबालिग दलित बहनों के साथ गैंगरेप और हत्या के बाद कांग्रेस पार्टी द्वारा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में मिला चेक बाउंस हो गया। इस घटना में मृतक के भाई ने कांग्रेस के दो नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि आर्थिक सहायता के रूप में उन्हें दो लाख रुपये और एक लाख रुपये के दो चेक सौंपे गए। जब चेक बैंक में प्रस्तुत किए गए, तो ये दोनों चेक बाउंस हो गए क्योंकि एक चेक पर जारीकर्ता के हस्ताक्षर मेल नहीं खा रहे थे और दूसरे खाते में अपर्याप्त धनराशि के कारण 1 लाख रुपये का चेक भी रूप से बाउंस हो गया।
परिजनों ने धोखाधड़ी का लगाया आरोप,प्राथमिकी दर्ज
मारे गए दलित बहन के भाई ने पुलिस में धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए इस संबंध में कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। एएसपी (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक) अरुण कुमार सिंह ने कहा कि 'शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और इस संबंध में उचित कार्रवाई की जाएगी। ' वहीं, घटना के बाद से कांग्रेस पार्टी अन्य राजनीतिक दलों के निशाने पर आ गई है।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को जिले के निघासन थाना अंतर्गत एक गांव में दो नाबालिग दलित बहनों की सामूहिक दुष्कर्म के बाद निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस घटना में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है लेकिन मामला अभी भी लंबित है। मामला सामने आते ही कई राजनीतिक दल पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। मामले में कांग्रेस नेता वाईके शर्मा (यूपी कांग्रेस कमेटी की ओर से) और एक अन्य कांग्रेस नेता बीरेंद्र कुमार भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और उन्हें 2 लाख रुपये और 1 लाख रुपये के दो चेक आर्थिक सहायता के रूप में सौंपे थे जो बैंक में पेश किए जाने पर बाउंस हो गए।
What's Your Reaction?