Nikki Murder Case : निक्की हत्या मामले में नया हैरतअंगेज खुलासाः शामिल था साहिल का परिवार, कॉन्स्टेबल भाई और पिता गिरफ्तार..!

<p><em><strong>Nikki Murder Case :&nbsp;साहिल शुरू से ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआत में उसने कहा था कि उसने अकेले ही कत्ल की इस वारदात को न सिर्फ अंजाम दिया बल्कि बॉडी को फ्रिज में भी उसने ही छिपाया।&nbsp;</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Nikki Murder Case : निक्की हत्या मामले में नया हैरतअंगेज खुलासाः शामिल था साहिल का परिवार, कॉन्स्टेबल भाई और पिता गिरफ्तार..!
18-02-2023 - 10:58 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

निक्की यादव मर्डर केस में चैंकाने वाले खुलासे में पता चला है कि इस वारदात में साहिल गहलोत अकेला नहीं था, बल्कि उसके परिवार के सदस्य और दोस्त भी शामिल थे। इन्हें बचाने के लिए वह लगातार कहानी गढ़ रहा था और पुलिस की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश कर रहा था। हालांकि, इसमें उसे सफलता नहीं मिली और सच सामने आ गया।

Nikki Murder Case : 

निक्की यादव मर्डर केस में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब तक साहिल समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें साहिल, उसका पिता, भाई और दोस्त शामिल हैं। साहिल ने साजिश के तहत अपने पिता वीरेंद्र सिंह, दो भाई आशीष और नवीन के अलावा दो दोस्त अमर, लोकेश को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन ऐसा कर नहीं पाया। 
नवीन साहिल की मौसी का बेटा है और दिल्ली पुलिस में कांस्टेबल है। उधर, शनिवार को इस केस में पुलिस ने निक्की की बहन और पिता के बयान दर्ज किए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साहिल शुरू से ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआत में उसने कहा था कि उसने अकेले ही कत्ल की इस वारदात को न सिर्फ अंजाम दिया बल्कि बॉडी को फ्रिज में भी उसने ही छिपाया। 
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, साहिल शुरू से ही पुलिस को गुमराह करने की कोशिश कर रहा था। शुरुआत में उसने कहा था कि उसने अकेले ही कत्ल की इस वारदात को न सिर्फ अंजाम दिया बल्कि बॉडी को फ्रिज में भी उसने ही छिपाया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।