Fifa World Cup 2022 : Lionel Messi का कमाल, कतर में टूटा 28 साल का रिकॉर्ड
<p><em><strong>Fifa World Cup 2022 : Argentina की टीम ने Fifa World Cup 2022 में शानदार वापसी करते हुए Mexico को 2-0 से हरा दिया था।</strong></em></p>
शनिवार की देर रात लुसैल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में Argentina की जीत के हीरो कप्तान Lionel Messi रहे थे, जिन्होंने टीम के लिए एक गोल दागने के अलावा एक असिस्ट भी किया। इस जीत के चलते Argentina अब भी इस टूर्नामेंट में बनी हुई है। Lionel Messi के कमाल अलावा Argentina-Mexico मुकाबले में कुछ और चीजें भी सुर्खियां बनीं। जैसे कि इस मैच को देखने इतने दर्शक आए कि स्पेशल रिकॉर्ड बन गया। फीफा के अनुसार कुल 88,966 प्रशंसकों ने Argentina और Mexico का मुकाबला देखा, जो पिछले 28 वर्षों में फुटबॉल विश्व कप के किसी मैच में दर्ज की गई सबसे बड़ी उपस्थिति है।
What's Your Reaction?