Fifa World Cup 2022 : तूफानी हैडर... Canada के फुटबॉलर ने सिर से दागा वर्ल्ड कप का सबसे तेज गोल
<p><strong>Fifa World Cup 2022</strong> : Canada<em><strong> के फुटबॉलर ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई।</strong></em></p>
Qatar में रविवार को तूफान आया। जी हां, Fifa World Cup 2022 में सबसे तेज गोल दाग दिया गया है। Croatia और Canada के बीच खेले गए मुकाबले में भले ही Canada को Croatia से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो लेकिन Canada के फुटबॉलर का सिर्फ एक गोल इतिहास रच गया। एक अन्य मुकाबले में मोरक्को ने बेल्जियम को 2-0 से हरा दिया।
Alphonso Davies ने दागा सबसे तेज गोल
Canada के फुटबॉलर Alphonso Davies ने मैच शुरू होते ही दूसरे मिनट में ऐसा गोल दागा कि दुनिया दंग रह गई। डेविस को टीम के साथी तजोन बुकानन ने दाहिने किनारे से क्रॉस पास दिया जिसे उन्होंने बेहतरीन टाइमिंग के साथ सिर पर लिया और तूफान की गति से हेडर मार नेट को चीर डाला।
यह गोल इतना खतरनाक था कि गोलकीपर इसे रोकने की कोशिश भी कर पाता, इससे पहले ही गेंद नेट से जा टकराई। Qatar World Cup 2022 के सबसे तेज गोल को देख Croatia का गोलकीपर भी दंग रह गया। Davies ने हेडर से महज 68 सेकंड में गोल कर इतिहास रचा। यह Canada का विश्व कप में पहला गोल भी था।
What's Your Reaction?