हौसला तो देखो...! मौत सामने और नाटू-नाटू पर नाच रहे यूक्रेनी सैनिक

<p><em><strong>युद्ध में घिरे यूक्रेनी सैनिकों ने आरआरआर फिल्म के नाटू-नाटू गाने पर जबरदस्त डांस किया है। उनके इस डांस का वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो को आरआरआर ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से रीट्वीट भी किया है। इस गाने की ओरिजिनल शूटिंग भी कीव में स्थित यूक्रेनी राष्ट्रपति भवन में ही हुई है।</strong></em></p>

हौसला तो देखो...! मौत सामने और नाटू-नाटू पर नाच रहे यूक्रेनी सैनिक
06-06-2023 - 10:21 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

रूस से जंग लड़ रहे यूक्रेनी सैनिक आनंद का कोई मौका छोड़ नहीं रहे हैं। हाल में ही उनका एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे नाटू-नाटू गाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं। यह गाना साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म आरआरआर का है। नाटू-नाटू गाने को गोल्डन ग्लोब अवाॅर्ड के अलावा ऑस्कर पुरस्कार भी मिल चुका है। यह गाना इतना प्रसिद्ध है कि इसका क्रेज लगातार बना हुआ है। आरआरआर फिल्म अभी भी दुनिया के कई हिस्सों में खचाखच भरे सिनेमाघरों में चल रही है। लगभग हर दिन लोगों के नाटू-नाटू पर डांस करने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। ऐसा ही यूक्रेनी सैनिकों का वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है।
वीडियो में क्या दिखा
वायरल हो रहे वीडियो में यूक्रेन के दो सैनिकों को नाटू-नाटू गाने पर डांस करते हुए दिखाया गया है। ओरिजिनल फिल्म में यह गाना सुपरस्टार जूनियर एनटीआर और राम चरण पर फिल्माया गया है। दोनों यूक्रेनी सैनिक इस गाने के डांस स्टेप्स को पूरी शिद्दत के साथ कॉपी करते हुए नजर आते हैं। इसे राजधानी कीव की किसी सरकारी बिल्डिंग के आगे शूट किया गया है। हालांकि, यह पता नहीं चल सका है कि क्या यह यूक्रेनी रक्षा मंत्रालय है, या फिर कोई और बिल्डिंग।
यूक्रेन में शूट किया गया था यह गाना
आरआरआर फिल्म में नाटू-नाटू गाने को यूक्रेन की राजधानी कीव में ही शूट किया गया था। इसकी शूटिंग यूक्रेनी राष्ट्रपति भवन के आगे की गई थी। इस गाने के ओरिजिनल वीडियो में दिखाई देने वाले लॉन और फव्वारा यूक्रेनी राष्ट्रपति भवन का है। इसकी शूटिंग के लिए यूक्रेनी सरकार से विशेष अनुमति ली गई थी। हालांकि, उस समय रूस-यूक्रेन युद्ध की शुरुआत नहीं हुई थी। ऐसे में शूटिंग के लिए अनुमति लेने में कोई खास दिक्कत नहीं हुई।
आरआरआर ने वीडियो को किया रीट्वीट
इस वीडियो को आरआरआर के ऑधिकारिक ट्विटर हैंडल से रीट्वीट किया गया है। उन्होंने हाथ जोड़ने वाली इमोजी के साथ उनका शुक्रिया अदा किया है। इस वीडियो को अब तक 6 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसके अलावा वीडियो को 7000 से अधिक लाइक भी मिल चुके हैं। एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर ने दुनियाभर में काफी नाम कमाया है। इसके गाने नाटू-नाटू को ऑस्कर में बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग और क्रिटिक्स च्वाइस अवॉर्ड मिला। न्यूयॉर्क फिल्म क्रिटिक्स अवार्ड ने भी आरआरआर के लिए राजामौली को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के रूप में चुना।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।