करिश्मा कपूर ने दिखाई ब्यूटीफुल बबीता, बहन करीना बोली- उफ्फ ! मॉम तो बहुत हॉट थीं

<p><em><strong>करिश्मा कपूर ने मां बबीता कपूर के साथ बचपन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की है, जिस पर उनकी नहीं बल्कि मां की खूबसूरती सेलेब्स और फैंस का ध्यान खींच रही हैं। इस पर बहन करीना कपूर ने भी रिएक्शन दिया है।</strong></em></p>

करिश्मा कपूर ने दिखाई ब्यूटीफुल बबीता, बहन करीना बोली- उफ्फ ! मॉम तो बहुत हॉट थीं
22-04-2023 - 09:28 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

करिश्मा कपूर सोशल मीडिया पर फैमिली संग पुरानी तस्वीर शेयर करती रहती हैं। वहीं, फैंस भी उनकी तस्वीरें देखकर एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकते। लेकिन उनकी लेटेस्ट तस्वीर में एक्ट्रेस की नहीं बल्कि उनकी मां बबीता कपूर की खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि करीना कपूर का बहन के पोस्ट पर किया कमेंट बता रहा है। 
करिश्मा कपूर ने इंस्टाग्राम पर मां बबीता कपूर के बर्थडे पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें उनके बचपन की तस्वीर देखी जा सकती हैं, जिसमें वह मां की गोद में नजर आ रही हैं। वहीं, उनकी मां बबीता ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तस्वीर के साथ एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी बर्थडे टू यू। लव यू मम्मा। इस तस्वीर को शेयर करते ही सेलेब्स और फैंस के कमेंट की बहार आ गई है। 
शादी के बाद हुईं फिल्मी दुनिया से दूर
गौरतलब है कि बबीता कपूर भी एक जमाने में काफी पॉपुलर एक्ट्रेस रह चुकी हैं। 60 से 70े के बीच एक्ट्रेस बबीता कपूर ने तुमसे अच्छा कौन है, पहचान, फर्ज, कल आज और कल जैसी फिल्मों में काम किया है। हालांकि शादी के कुछ सालों बाद वह फिल्मी दुनिया से दूर हो गईं थीं।
करीना के साथ भी तस्वीर कर चुकी शेयर 
यह पहली बार नहीं है जो करिश्मा कपूर ने पुरानी कोई तस्वीर शेयर की है। इससे पहले भी एक्ट्रेस ने बहन करीना कपूर के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जिस पर फैंस ने प्यार लुटाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।