Chandra Grahan 2022 : 8 नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण, 4 घंटे होगी अवधि

<p><em><strong>Chandra Grahan 2022 :</strong></em></p> <p><em><strong>चंद्रग्रहण का प्रभाव सामाजिक, भौगोलिक और व्यक्तिगत रूप से समस्याओं को तो बढ़ाएगा लेकिन ग्रहणकाल को दान पुण्य साधना आदि के लिए बहुत श्रेष्ठ माना गया है।</strong></em></p>

Chandra Grahan 2022 : 8 नवंबर को खग्रास चंद्रग्रहण, 4 घंटे होगी अवधि
07-11-2022 - 07:02 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

Chandra Grahan 2022 :

कार्तिक पूर्णिमा के दिन मंगलवार को Chandra Grahan होने वाला है। चंद्रग्रहण का प्रभाव सामाजिक, भौगोलिक और व्यक्तिगत रूप से समस्याओं को तो बढ़ाएगा लेकिन ग्रहणकाल को दान पुण्य साधना आदि के लिए बहुत श्रेष्ठ माना गया है। कार्तिक पूर्णिमा स्वयं में उपासना, साधना, दान पुण्य आदि के लिए वर्षभर में सबसे श्रेष्ठ दिन होता है इसलिए आध्यात्मिक दृष्टि से इस बार कार्तिक पूर्णिमा का दिन बहुत विशेष रहेगा।
ज्योतिषविद् कहते हैं कि ये चंद्रग्रहण खग्रास चंद्रग्रहण है, जिसमें चंद्र का न्यूनतम भाग ही ग्रसित होता है। ये Chandra Grahan दोपहर 2 बजकर 39 मिनट पर शुरू होगा और शाम 6 बजकर 19 मिनट तक रहेगा यानि लगभग चार घंटे का ग्रहण होगा। वे कहते हैं कि Chandra Grahan दोपहर में ही आरंभ हो जायेगा लेकिन भारत में चंद्रोदय संध्याकाल में होगा इसलिए भारत में ये चंद्रग्रहण स्पष्ट रूप से लगभग शाम 5.30 से 6.20 के मध्य दिखाई देगा।
सुबह 8 बजकर 29 मिनट से सूतक
इस Chandra Grahan का सूतक इसी दिन सुबह 8 बजकर 29 मिनट से लग जाएगा इसलिए इस बार कार्तिक पूर्णिमा पर पूरे दिन मंदिर बंद रहेंगे और शाम 6.19 के बाद ग्रहण का मोक्ष होने पर ही मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। इस बार पूर्णिमा तिथि 7 नवंबर को शाम 4.16 से शुरू होकर 8 नवंबर की शाम 4.31 तक रहेगी इसलिए पूर्णिमा तिथि की उपस्थिति और 8 तारीख को Chandra Grahan की स्थिति को देखते हुए, इस बार देव-दीपावली का पर्व 7 तारीख की संध्याकाल में ही मनाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।