कपूर खानदान में आई नन्ही परी, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बने पेरेंट्स

<p><em><strong>आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। इस नन्ही परी के आने से पूरा कपूर खानदान खुशियां मना रहा है।&nbsp;</strong></em></p>

कपूर खानदान में आई नन्ही परी, आलिया भट्ट-रणबीर कपूर बने पेरेंट्स
07-11-2022 - 07:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कपूर खानदान में एक नन्हा मेहमान आ चुका है। जी हां, आलिया और रणबीर पेरेंट्स बन चुके हैं। आलिया ने बेटी को जन्म दिया है। इस नन्ही परी के आने से पूरा कपूर खानदान खुशियां मना रहा है। 6 नवंबर रविवार को सुबह 7ः30 बजे आलिया पति रणबीर के साथ मुंबई के एच.एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल पहुंची और उन्हें डिलीवरी के लिए एडमिट करा दिया गया। इसी साल 14 अप्रैल को आलिया और रणबीर ने शादी कर ली थी। वहीं, 27 जून को आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की, जो उनके अल्ट्रासाउंड की थी और सभी को गुड न्यूज देकर हैरान कर दिया। 
आलिया का प्यारा सा मैसेज 
आलिया ने बेटी को जन्म देने के बाद अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक बहुत ही प्यारा सा मैसेज शेयर किया और बताया है कि उन्हें प्यारी सी बेटी हुई है और वे अपने आपको बहुत ब्लेस्ड महसूस कर रही हैं। मैसेज में उन्होंने एक बार फिर से लायन फेमिली की एक पिक्चर शेयर की है, जो इस बात का प्रतीक नजर आ रही है कि उनका परिवार पूरा हो गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।