जब दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छिनने वाली थी, समय रहते स्थिति संभाल ली गयी..!

<p><em><strong>दिल्ली एयरपोर्ट पर एक महिला ने बखेड़ा खड़ा कर दिया।&nbsp;दिल्ली से अगरतला जाने वाली फ्लाइट में वो&nbsp;</strong></em><em><strong>त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा की सीट पर आकर बैठ गई। यद्यपि मुख्यमंत्री का टिकट बिजनेस क्लास का था और वह महिला इकॉनमी क्लास&nbsp; का टिकट लिये हुए थी लेकिन महिला मुख्यमंत्री की कुर्सी से उठने को तैयार नहीं थी। जब इस&nbsp;&nbsp;महिला को यह स्पष्ट किया ग</strong></em><em><strong>या उसकी इस हरकत पर उसे फ्लाइट से उतारकर&nbsp; पुलिस के हवाले किया जा सकता है तब कहीं जाकर वो मैडम&nbsp;चीफ मिनिस्टर की सीट से उठीं।</strong></em></p>

जब दिल्ली में त्रिपुरा के मुख्यमंत्री की कुर्सी छिनने वाली थी, समय रहते स्थिति संभाल ली गयी..!
19-01-2023 - 12:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मामला बुधवार, 18 जनवरी की सुबह का है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा  इंडिगो की फ्लाइट नंबर-6ई-5022 में बैठकर दिल्ली एयरपोर्ट के टी-3 से त्रिपुरा के अगरतला जा रहे थे। उनकी सीट बिजनस क्लास में भी सबसे आगे वाली लाइन में और सबसे पहली सीट थी। उनकी सीट का नंबर-1ए था। फ्लाइट को टी-3 से बुधवार सुबह 11ः45 बजे टेक ऑफ करना था। तमाम यात्री फ्लाइट में सवार हो चुके थे। मुख्यमंत्री के साथ दो वरिष्ठ आईएएस अफसर भी थे। मुख्यमंत्री के फ्लाइट में आने के बाद उनके अधिकारियों ने देखा कि उनके साहब की सीट पर कोई महिला बैठी है। उन्होंने मुख्यमंत्री के बोर्डिंग पास को फिर से देखा कि सीट को देखने में कहीं कुछ गलती तो नहीं हुई है। सीट कन्फर्म थी। इसी बीच एयर होस्टेस भी वहां आ पहुंची।
मैडम बोलीं..सीएम साहब बैठ जाएं मेरी सीट पर

मुख्यमंत्री की सीट पर बैठी महिला यात्री से कहा गया कि यह आपकी सीट नहीं है। यह सीट ‘साहब’ की है लेकिन महिला ने सीएम की सीट से उठने से मना कर दिया। उन्हें बताया गया कि साहब त्रिपुरा के मुख्यमंत्री हैं लेकिन महिला ने सीट से उठने से इनकार कर दिया और उलटे जवाब दिया कि तो क्या हुआ, सीएम साहब मेरी सीट पर जाकर बैठ जाएं। महिला जिद करने लगी। उसका बोर्डिंग पास चेक किया गया। वह बिजनस क्लास का नहीं बल्कि इकॉनमी का था। फिर पायलट को इस मामले में दखल देना पड़ा।
महिला को समझाया गया कि आपको फ्लाइट में इस तरह की हरकत करने पर नो फ्लाई लिस्ट में डाला जा सकता है। साथ ही पुलिस के हवाले भी किया जा सकता है। काफी देर तक महिला को समझाने पर किसी तरह से महिला मुख्यमंत्री की सीट से उठने को राजी हुई। तब जाकर मुख्यमंत्री के साथ सफर कर रहे अफसरों और क्रू ने राहत की सांस ली। इसके बाद फ्लाइट ने अगरतला के लिए टेक ऑफ किया। मामला राज्य के मुख्यमंत्री से जुड़ा होने की वजह से इसकी रिपोर्ट एयरपोर्ट की सुरक्षा एजेंसियों को भी दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।