बांदा मेडिकल कॉलेज में माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत

<p><em>उत्तर प्रदेश माफिया डॉन मुख्तार अंसारी के बारे में बड़ी खबर सामने आई है कि&nbsp;बांदा जेल में उसे दिल का दौरा पड़ा और&nbsp;उसे बांदा मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया। यहां इलाज के दौरान रात 8 बजकर 25 मिनट पर उसकी मौत हो गयी।&nbsp;फिलहाल अस्पताल के बाहर PAC जवानों की तैनाती की गई है।</em></p>

बांदा मेडिकल कॉलेज में माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत
28-03-2024 - 11:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्तार अंसारी की मौत की औपचारिक खबर के बाद उत्तर प्रदेश के बांदा और मऊ में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। प्रयागराज, लखनऊ, मऊ और गाजीपुर में अलर्ट घोषित कर दिया गया है और धारा 144 लगा दी गई है। मऊ शहर में पुलिस के फ्लैग मार्च की खबर है। इसके अलावा बांदा मेडिकल कॉलेज परिसर के आसपास काफी तादाद में पैरा मिलिट्री लगा दी गई है। डीजी जेल एसएन साबत से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया मुख्तार अंसारी रोजा रखता था और आज रोज़ा रखने के बाद ही उसकी तबीयत ज्यादा खराब हुई।

डीजी जेल ने यह भी बताया कि शुरुआती स्तर पर जेल के डॉक्टरों ने हार्ट अटैक के बारे में बताया था, हालत गंभीर होने की वजह से फिर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां पर नौ डॉक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरू किया था। बता दें कि मुख्तार अंसारी भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी था। मुख्तार अंसारी दो दिन पहले ही जेल में बेहोश भी हो गया था।

उधर समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है और अंसारी के परिवार वालों ने अंसारी की मौत के पीछे साजिश का आरोप लगाया है।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।