जयपुर में दिनदहाड़े युवती को गोलियों से भूना, सालभर पहले घरवालों के खिलाफ जाकर की थी लव मैरिज
<p><em><strong>राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा इलाके में बुधवार सुबह साढे़ 10 बजे दो युवकों ने एक युवती को दिनदहाड़े बीच सड़क पर गोली मार दी।</strong></em></p>
राजस्थान प्रदेश की राजधानी लगातार महिलाओं के लिए असुरक्षित होती जा रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री गोपाल केसावत की बेटी के अपहरण को लेकर अभी तक सुराग भी नहीं लगा। इसी बीच एक और दहलाने वाली घटना घटित हो गई। राजस्थान की राजधानी जयपुर के मुरलीपुरा थाना इलाके में बुधवार सुबह साढे़ 10 बजे दो युवकों ने एक युवती को गोली मार दी। गोली युवती की पीठ पर लगी। घायल युवती को आसपास के लोगों ने तुरंत कांवटिया अस्पताल पहुंचाया। यहां से उसे सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर कर दिया गया है। एसएमएस अस्पताल के ट्रॉमा इंचार्ज डॉ. जगदीश मोदी ने बताया कि डॉक्टरों की एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। घायल युवती 30 वर्षीय अंजला वर्मा है जिसे एडमिट कर लिया गया है। उसकी हालत खतरे से बाहर है।
लतीफ के परिजन थे शादी से नाराज
घायल युवती मुरलीपुरा निवासी अंजलि वर्मा है। वह प्राइवेट जॉब करती है। करीब एक साल पहले अब्दुल लतीफ और अंजलि वर्मा ने लव मैरिज की थी। अंजलि और लतीफ की शादी से दोनों के परिजन नाराज थे। वे दोनों अलग से किराए का कमरा लेकर रह रहे थे। अब्दुल लतीफ पहले से शादीशुदा था और उसने अपनी पत्नी को छोड़ रखा था। अंजलि के साथ उसने दूसरा विवाह किया। उधर, लतीफ के परिवार वाले अंजलि को छोड़ने का दबाव बना रहे थे।
पति ने बड़े भाई पर लगाया आरोप
अंजलि को गोली मारने की घटना की जानकारी मिलते ही अब्दुल लतीफ दौड़कर अस्पताल पहुंचा। उसने बताया कि उसका बड़ा भाई अब्दुल अजीज बार-बार धमकियां देता था कि वह लड़की को गोलाी से मरवा देगा। अब्दुल लतीफ को संदेह है कि उसके बड़े भाई के कहने पर उसके दोस्तों ने ही अंजली को गोली मारी है। डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा का कहना है कि अब्दुल लतीफ के भाई और अन्य लोगों सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
स्कूटी से पीछा किया हमलावरों ने
अंजली प्राइवेट जॉब करती है। सुबह दस बजे ऑफिस जाने के लिए वह घर से निकली। साढ़े दस बजे ऑफिस पहुंचने ही वाली थी। वहां से कुछ ही कदम पहले जब वह पैदल चल रही थी तो स्कूटी पर सवार दो युवक पीछा करते हुए आए। वे मोबाइल पर बात कर रहे थे। उन्हें में से एक युवक ने अंजलि को गोली मार दी। बाद में, दोनों युवक मौके से फरार हो गए। घायल युवती ने बताया कि स्कूटी पर सवार युवक मोबाइल पर ऐसी बातें करते सुने गए कि गोली कहां मारनी है।
What's Your Reaction?