गुजरात में आज महामंडे, तीनो बड़ी पार्टियां करेंगी प्रचार, रैली और रोड शो 

<p><em><strong>गुजरात में जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है वैसे प्रचार और तेज होता जा रहा है। सभी पार्टयों ने प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी है।&nbsp;</strong></em></p>

गुजरात में आज महामंडे, तीनो बड़ी पार्टियां करेंगी प्रचार, रैली और रोड शो 
21-11-2022 - 11:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बीजेपी की ओर से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों और केंद्रीय मंत्रियों ने मोर्चा संभाल लिया है, तो वही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  भी आज तीन रैलियां करेंगे। दूसरी तरफ  कांग्रेस भी प्रचार में कोई कसर छोड़ना नहीं चाहती है। राहुल गांधी आज गुजरात में तीन रैलियों को संबोधित करेंगे, साथ ही आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल भी रोड शो करेंगे| पीएम मोदी की आज गुजरात में तीन रैलियां है। सुबह 11 बजे वह सुरेंद्र नगर में रैली को संबोधित करेंगे. इसके बाद भरूच और नवसारी में भी पीएम मोदी की रैलियां है। पीएम मोदी की आज की रैलियां कोली और आदिवासी वोटर्स की बहुलता वाले इलाकों में होनी है।

बता दें कि पीएम मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर है। इस दौरान उन्हें कई चुनावी सभाओं को संबोधित करना है। पीएम मोदी के अलावा गृहमंत्री अमित शाह द्वारिका के खंभालिया विधानसभा क्षेत्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। अमित शाह की आज कोडिनार, मालिया और भुज में भी चुनावी जनसभा होनी है। इसके अलावा बीजेपी के स्टार कैंपेनर और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगे। कई केंद्रीय मंत्री भी आज बीजेपी के पक्ष में वोट मागेंगे। 

भारत जोड़ो यात्रा होने के बाद पहली बार आज राहुल गांधी की पहली चुनावी रैली 
भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद पहली बार आज राहुल गांधी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।  इससे पहले वह हिमाचल प्रदेश के चुनाव प्रचार से दूर दिखाई दिए।  वह गुजरात में आज दो रैलियों को संबोधित करेंगे। उनकी सौराष्ट्र के राजकोट और सूरत के महुधा में चुनावी जनसभा है। राहुल के गुजरात चुनाव में प्रचार नहीं करने पर बीजेपी और आप की तरफ से निशाना भी साधा जा रहा था। 

अमरेली में  केजरीवाल का होगा रोड शो
आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल आज गुजरात के अमरेली में रोड शो करने जा रहे हैं।  इस इलाके को पाटीदारों का गढ़ माना जाता है। गुजरात चुनाव में आम आदमी पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी है। पिछले कई दिनों से अरविंद केजरीवाल के ताबड़तोड़ दौरे हो रहे हैं। उनके साथ ही पंजाब की सीएम भगवंत मान,संजय सिंह और राघव चड्ढा भी लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।