ज्ञानवापी ‘शिवलिंग’ कार्बन डेटिंग पर आज सुनवाई, केन्द्र सरकार, एएसआई और इंतजामिया अंजुमन मस्जिद कमेटी देंगे जवाब

<p><em><strong>वाराणसी के ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले से जुड़े मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में आज, 21 नवंबर को सुनवाई में सुनवाई होनी है।</strong></em></p>

ज्ञानवापी ‘शिवलिंग’ कार्बन डेटिंग पर आज सुनवाई, केन्द्र सरकार, एएसआई और इंतजामिया अंजुमन मस्जिद कमेटी देंगे जवाब
21-11-2022 - 11:07 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

न्यायालय में कार्बन डेटिंग की मांग को लेकर दाखिल याचिका पर केन्द्र सरकार, राज्य सरकार के साथ-साथ इंतजामिया अंजुमन मस्जिद कमेटी अपना-अपना जवाब दाखिल करेंगी। आज मामले की सुनवाई के दौरान आर्कियोलॉजिकल सर्वे आफ इंडिया (एएसआई) को भी जवाब दाखिल करना होगा क्योंकि न्यायालय ने पूछा था है कि कार्बन डेटिंग की याचियों की मांग क्या जायज है और क्या इससे कोर्ट के किसी फैसले का उल्लंघन होगा? इसके अलावा एएसआई को यह भी स्पष्ट करना होगा कि कथित शिवलिंग को बगैर नुकसान पहुंचाए, इसकी जांच हो सकती है या नहीं।

उल्लेखनीय है कि कार्बन डेटिंग की अनुमति नहीं दिए जाने के निचली अदालत के फैसले के खिलाफ हिंदू पक्ष ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिला जज वाराणसी ने 14 अक्टूबर को कार्बन डेटिंग की मांग वाली अर्जी खारिज कर दी थी, जिसे बाद में उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।