तम‍िलनाडु में 4 साल की छात्रा से दरिंदगी, स्कूल वैन हेल्पर गिरफ्तार

<p>स्कूल वैन में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले 35 साल के व्यक्ति ने 4 साल की मासूम बच्&zwj;ची के साथ रेप क&zwj;िया</p>

तम‍िलनाडु में 4 साल की छात्रा से दरिंदगी, स्कूल वैन हेल्पर गिरफ्तार
02-10-2022 - 01:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

तमिलनाडु की राजधानी चेन्‍नै में दर‍िंदगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक स्कूल वैन में हेल्पर के तौर पर काम करने वाले 35 साल के व्यक्ति ने 4 साल की मासूम बच्‍ची के साथ रेप क‍िया। पुल‍िस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर ल‍िया। आरोपी पर पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, घटना का पता तब चला जब चेन्नै के एक प्राइवेट स्कूल में एलकेजी में पढ़ने वाली पीड़िता ने पेट दर्द की शिकायत की। इसके अलावा छात्रा ने स्कूल वैन में जाने से इनकार कर दिया। उसे एक डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां पर डॉक्‍टर ने सनसनीखेल खुलासा क‍िया। डॉक्‍टर ने बच्‍ची के माता-पिता को बताया क‍ि उसका(बच्‍ची) यौन शोषण किया गया है।
20 स‍ितंबर को क‍िया था यौन शोषण 
डॉक्टर की रिपोर्ट के आधार पर अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और स्कूल की प्रधानाध्यापिका को इसकी सूचना दी। जब शिक्षकों ने बच्‍ची से बात की तो उन्हें पता चला कि 20 सितंबर को वैन के हेल्‍पर ने उसका यौन शोषण किया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।