लोकसभा से निष्कासित होंगी महुआ मोइत्रा! टीएमसी सांसद के खिलाफ एथिक्स कमेटी में प्रस्ताव पास

<p><em><strong>टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ एथिक्स कमेटी में प्रस्ताव पारित हो गया है। रिपोर्ट के पक्ष में 6 और खिलाफ में 4 वोट पड़े। इससे पहले एथिक्स कमेटी में मुहआ मोइत्रा के खिलाफ रिपोर्ट पेश की गई थी। कांग्रेस सांसद ने रिपोर्ट के पक्ष में वोट दिया।</strong></em></p>

लोकसभा से निष्कासित होंगी महुआ मोइत्रा! टीएमसी सांसद के खिलाफ एथिक्स कमेटी में प्रस्ताव पास
10-11-2023 - 10:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पैसे लेकर सवाल पूछने के मामले में टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। एथिक्स कमेटी में तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रस्ताव पारित हो गया। महुआ मोइत्रा के खिलाफ प्रस्ताव पर पक्ष में छह सांसदों ने वोट किया। वहीं, प्रस्ताव पर विपक्ष में वोट डालने वाले सदस्यों की संख्या 4 रही। खास बात रही कि कांग्रेस की सांसद परनीत कौर ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट दिया। कमेटी ने अपने प्रस्ताव में महुआ को सांसद के रूप में निष्कासित करने की सिफारिश की है।
छह पक्ष में, चार विपक्ष में
बैठक के बाद सोनकर ने कहा कि समिति के छह सदस्यों ने रिपोर्ट को स्वीकार करने का समर्थन किया और चार ने इसका विरोध किया। सूत्रों ने बताया कि समिति ने मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित करने की सिफारिश की है। अब रिपोर्ट आगे की कार्रवाई के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को भेजी जाएगी। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कहा गया था कि मोइत्रा के खिलाफ लगे श्रिश्वत लेकर प्रश्न पूछने संबंधी आरोपों की जांच कर रही लोकसभा की आचार समिति राष्ट्रीय सुरक्षा पर श्अनैतिक आचरण का असर पड़ने के आधार पर उन्हें संसद के निचले सदन से निष्कासित करने की सिफारिश कर सकती है।
मोइत्रा के आचरण की निंदा 
रिपोर्ट में बताया गया था कि मसौदा रिपोर्ट में मोइत्रा के आचरण की निंदा की गई है। इसे श्अत्यधिक आपत्तिजनक, अनैतिक, जघन्य और आपराधिकश् बताया गया है। साथ ही सरकार से मामले में समयबद्ध कानूनी और संस्थागत जांच का भी आह्वान किया गया है। एथिक्स कमेटी में कुल 15 सदस्य हैं। समिति में बीजेपी के सात, कांग्रेस के तीन और बसपा, शिवसेना, ल्ैत् कांग्रेस पार्टी, सीपीएम और जदयू के एक-एक सदस्य शामिल हैं।
महुआ के खिलाफ क्या थी शिकायत?
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मोइत्रा के खिलाफ शिकायत की थी। उन्होंने मोइत्रा पर उपहार के बदले व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के इशारे पर अडाणी समूह को निशाना बनाने के लिए लोकसभा में सवाल पूछने का आरोप लगाया था। इससे पहले 2 नवंबर को समिति की बैठक में मौजूद सभी पांच विपक्षी सदस्य यह आरोप लगाते हुए बैठक से बाहर चले गए थे कि सोनकर ने मोइत्रा की यात्रा, होटल में ठहरने और टेलीफोन पर बात करने के संबंध में उनसे व्यक्तिगत एवं अशोभनीय प्रश्न पूछे थे।
महुआ ने स्वीकार की थी लॉग-इन देने की बात
मोइत्रा ने स्वीकार किया है कि हीरानंदानी ने उनके लॉगिन का उपयोग किया। हालांकि, उन्होंने किसी तरह के आर्थिक लाभ हासिल करने के आरोप खारिज किए हैं। टीएमसी सांसद का कहना है कि अधिकतर सांसद अपने लॉगिन का विवरण दूसरों के साथ साझा करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।