रामलीला में बुर्का पहन घूम रहा था युवक, पकड़ा तो बोला ..अल्लाह की मर्जी से आया हूं

<p>मेले की रेकी कर रहे युवक को पकड़ाने के बाद भी चेहरे पर कोई खौफ का भाव नहीं दिखा।</p>

रामलीला में बुर्का पहन घूम रहा था युवक, पकड़ा तो बोला ..अल्लाह की मर्जी से आया हूं
06-10-2022 - 07:14 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

बरेली के बहेड़ी में रामलीला के दौरान युवक संदिग्ध हालात में घूमता पकड़ा गया। उसने बुरका पहन रखा था। लोगों ने जब संदेह के आधार पर जब पूछताछ शुरू की, तो वह भागने लगा।  लोगों ने चारों तरफ से घेर लिया। जैसे ही उसने बुर्का हटाया, वह युवक निकला। मामले की सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने युवक को मेले की ही धर्मशाला में बंद कर दिया गया। पूछताछ शुरू हुई तो उसने अपना नाम बताने से इनकार कर दिया। बार-बार वह कहता रहा कि अल्लाह की मर्जी से वह यहां आया है। अगर अल्लाह चाहेंगे तो उसे सजा मिलेगी।
पकड़े जाने के बाद भी दिखा बेखौफ
मेले की रेकी कर रहे युवक को पकड़ाने के बाद भी चेहरे पर कोई खौफ का भाव नहीं दिखा। थाने ले जाने के लिए पुलिस ने उसे ई-रिक्शा पर बैठने को कहा। इस वह बोला, मैं पैदल ही थाने चलूंगा। कोई उसकी मानसिक स्थिति पर सवाल खड़े कर रहा है। वहीं, कुछ लोग उसकी मंशा पर सवाल उठा रहे हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।