जया बच्चन किससे बोलीं- आपको शरम नहीं आती?
<p><em><strong>वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जया बच्चन फैन्स पर गुस्सा हो रही हैं। उन पर चिल्ला रही हैं।</strong></em></p>
ये बात जगजाहिर है कि एक्ट्रेस जया बच्चन पपाराजी को वह जरा भी एंटरटेन नहीं करती हैं। दशमी के मौके पर जया बच्चन बेटे अभिषेक बच्चन के साथ भोपाल के कालीबाड़ी मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं। यहां उन दोनों को साथ देखते ही लोगों ने घेर लिया। छोटे से लेकर बड़े तक उनके साथ सेल्फी लेने लगे। अभिषेक बच्चन तो सभी के साथ आराम से फोटो क्लिक करवा रहे थे लेकिन वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जया बच्चन फैन्स पर गुस्सा हो रही हैं। उन पर चिल्ला रही हैं। वह उन लोगों से दूर रहने के लिए कह रही हैं। साथ ही फैन्स से फोटो न लेने के लिए कहती नजर आ रही हैं। किसी से वह चिल्लाकर बोलती हैं- आंखों पर लाइट लगा रहे हैं आप। किसी से कहती हैं- क्या कर रहे हैं आप लोग। मना कर रहे हैं तो थोड़ा तो लिहाज करिए। भोपाल के लोगों को कुछ तो शरम होनी चाहिए।
What's Your Reaction?