भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी सोनिया...क्या बदल चुका है कांग्रेस का मिजाज 

<p><em><strong>सोनिया का इस तरह से भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ना नए संकेत दे रहा है। ऐसा लग रहा है मानों जैसे कांग्रेस यह बताना चाहती है कि उसका मिजाज अब बदल चुका है।</strong></em></p>

भारत जोड़ो यात्रा में आज शामिल होंगी सोनिया...क्या बदल चुका है कांग्रेस का मिजाज 
06-10-2022 - 07:17 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होंगी। सोनिया गांधी लंबे समय बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी। इससे पहले स्वास्थ्य कारणों से सोनिया गांधी पार्टी के प्रचार कार्यक्रमों से दूरी बनाए हुए थीं। ऐसे में अब सोनिया गांधी के शामिल होने से कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ना लाजिमी है। सोनिया गांधी की मौजूदगी से कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा के संदेश को अधिक प्रभावी ढंग से लोगों के बीच पहुंचा पाएगी।
मांड्या से होगी शुरुआत
पार्टी की राज्य इकाई की तरफ से कहा गया है कि मैसूर में सोनिया गांधी के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की है। अगर मदिकेरी में मौसम की स्थिति अच्छी रही तो सोनिया गांधी वहां का दौरा करेंगी, नहीं तो वह मैसूर में ही रहेंगी। सोनिया गांधी मांड्या से पार्टी की इस महत्वपूर्ण यात्रा में हिस्सा लेंगी। मांड्या में पदयात्रा भी निकाली जाएगी। यह पदयात्रा मांड्या जिले के पांडवपुरा कस्बे में केएसआरटीसी बस स्टेशन पर समाप्त होगी।
लंबे समय बाद सोनिया का इस तरह से पार्टी के भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ना नए संकेत दे रहा है। ऐसा लग रहा है मानों जैसे कांग्रेस यह बताना चाहती है कि उसका मिजाज अब बदल चुका है। वह, अब पूरी तरह से जनता से और उनके मुद्दों से जमीनी स्तर पर जुड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।