Siddharth Kiara Wedding : राजस्थान में सजेगा मंडप, सिद्धार्थ संग कियारा लेंगी सात फेरे, सूर्यगढ़ पैलेस बुक-गाड़ियों का काफिला हो रहा तैयार
<p><em><strong>बाॅलीवुड की एक और सुपरस्टार जोड़ी विवाह के बंधन में बंधने जा रही है और इस विवाह का साक्षी भी राजस्थान ही बनेगा। जैसलमेर के होटल सूर्यगढ़ में सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की शादी की तैयारियां जोरों-शोरों से चालू हैं। कपल की शादी में करीब 100-125 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज का नाम भी है। कपल के वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे और 8 फरवरी तक चलेंगे। </strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>
इस बार के वेडिंग सीजन में सिद्धार्थ और कियारा शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सिद्धार्थ-कियारा की शादी की डेट, वेन्यू और मेहमानों की लिस्ट भी लगभग तैयार हो चुकी है। कपल के वेडिंग फंक्शन 5 फरवरी से शुरू होंगे और 8 फरवरी तक चलेंगे। कपल की शादी में करीब 100-125 मेहमान शामिल होंगे। इस लिस्ट में कई सेलिब्रिटीज का नाम भी है। सिद्धार्थ और कियारा ने शादी के लिए जैसलमेर के पैलेस सूर्यगढ़ को चुना है। इस हाई प्रोफाइल शादी में करण जौहर से लेकर ईशा अंबानी जैसे मेहमान भी शामिल होंगे। मेहमानों के ठहरने के लिए पैलेस के लगभग 84 लग्जरी कमरों को बुक किया गया है। इसके अलावा गेस्ट के लिए 70 से ज्यादा गाड़ियां भी बुक की गई हैं, जिसमें मर्सिडीज, जगुआर से लेकर बीएमडब्ल्यू शामिल हैं।
मुंबई के वेडिंग प्लानर के पास जिम्मा
इस शाही शादी का जिम्मा मुंबई की एक बड़ी वेडिंग प्लानर कंपनी को दिया गया है। होटल बुकिंग से लेकर ट्रांसपोर्टेशन तक की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस शादी में आने वाले गेस्ट और अन्य कार्यक्रम के आयोजन के लिये कई काफी गोपनीयता बरती जा रही है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, करीब 40 लोग 4 फरवरी को मुम्बई की फ्लाइट से जैसलमेर पहुंच रहे हैं।
गाड़ियों का काफिला जयपुर से
सिद्धार्थ-कियारा की शादी के लिए जैसलमेर का पैलेस सूर्यगढ़ 4 से 8 फरवरी तक बुक हो चुका है। होटल में अलग-अलग जगह पर हल्दी, मेहंदी, संगीत और फेरों को लेकर सेट आदि बनाने और डिजाइन करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। मेहमानों के लिये गाड़ियां जयपुर से मंगवाई जा रही हैं।
रेगिस्तान में किले जैसी सूर्यगढ़
जैसलमेर के सोनार दुर्ग की तरह बनी यह सूर्यगढ़ पैलेस रेगिस्तान में एक किले-सा एहसास करवाती है। होटल में सिक्योरिटी का भी बहुत ख्याल रखा जाता है। पैलेस के हर कोने में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। गेस्ट की प्राइवेसी का भी ध्यान रखा जाता है। स्टार कपल की शादी में चुनिंदा गेस्ट को इनवाइट किया गया है। दोनों के परिवार के अलावा इंडस्ट्री के कई बड़े नाम इसमें शामिल है। फिलहाल डायरेक्टर करण जौहर, फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा और मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी का नाम सामने आया है। कियारा आडवाणी और ईशा अंबानी दोनों स्कूल फ्रेंड्स हैं।
What's Your Reaction?