मनोज बाजपेयी ने दी गुड न्यूजः ‘द फैमिली मैन-3’ की रिलीज डेट सुन खुशी से झूम उठेंगे आप

<p><em><strong>मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन 3 को लेकर एक खुलासा किया है। उन्होंने अमेजन प्राइम वीडियो के इस एक्शन ड्रामा सीरीज की रिलीज डेट का हिंट देकर फैंस के चेहरे खिला दिए हैं।&nbsp;</strong></em></p>

मनोज बाजपेयी ने दी गुड न्यूजः ‘द फैमिली मैन-3’ की रिलीज डेट सुन खुशी से झूम उठेंगे आप
02-04-2023 - 09:30 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मनोज बाजपेयी स्टारर द फैमिली मैन स्ट्रीमिंग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सबसे पॉपुलर इंडियन वेब सीरीज में से एक है। इस क्राइम ड्रामा ने बड़ी संख्या में दर्शकों को आकर्षित किया है। द फैमिली मैन के दोनों सीजन को बेहद पसंद किया गया है। लोग अब इसकी तीसरी सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में मनोज बाजपेयी ने द फैमिली मैन-3 को लेकर एक बड़ा हिंट दिया है।  
कब रिलीज होगी द फैमिली मैन 3
हाल ही में, मनोज बाजपेयी ने ‘द फैमिली मैन-3’ के बारे में बात की। अभिनेता से सीजन 3 की संभावना पर सवाल किया गया और उन्होंने कुछ जानकारी दी। सीरीज में अपनी खुद की स्टाइल को कॉपी करते हुए अभिनेता ने कहा, ‘आज ही सुबह एक चिड़िया उड़ते हुए मेरी खिड़की पर बैठी और हमने कहा, शायद शूटिंग इस साल के अंत में कर सकते हैं हम लोग और अगर पैसे बचने के बाद सब सही हो गया, तो शायद कर ही लेंगे।’
मनोज बाजपेयी ने किया बड़ा खुलासा
फैमिली मैन सीजन-2 का प्रीमियर 2021 में हुआ था और तब से फैंस सीजन 3 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। इस वेब सीरीज में, मनोज बाजपेयी एक रॉ एजेंट, एक अच्छे पिता और एक पति होने के दोहरे जीवन के बीच संघर्ष करते हैं। पहले सीजन में उन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ी, जबकि दूसरे सीजन में, साउथ इंडियन दिवा सामंथा रुथ प्रभु को मात देते देखा गया। अमेजन प्राइम वीडियो सीरीज के दूसरे चैप्टर के अंत में ये संकेत दिया गया कि इस बार श्रीकांत कोरोना जैसी किसी महामारी से निपटते नजर आने वाले हैं।
फर्जी में भी आए नजर
हाल ही में राज और डीके की वेब सीरीज फर्जी आई, जिसमें द फैमिली मैन के मनोज बाजपेयी और चेल्लम सर का भी कैमियो नजर आया। शाहिद कपूर इस सीरीज से ओटीटी की दुनिया में कदम रखा तो मनोज बाजपेयी को हाल ही में फिल्म गुलमोहर में देखा गया। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।