एंट्री पॉइंट पर होंगे मार्शल, एआई से नजर...! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तोड़ा ट्रैफिक नियम तो 

<p><em><strong>दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन करने वालों को अब छोड़ा नहीं दिया जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने तैयारी शुरू कर दी है और अगस्त माह तक ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम शुरू हो जाएगा। सिस्टम वाहनों की हर गतिविधि पर कैमरों से निगरानी की जाएगी।</strong></em></p>

एंट्री पॉइंट पर होंगे मार्शल, एआई से नजर...! दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर तोड़ा ट्रैफिक नियम तो 
11-08-2023 - 08:51 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले अब बचकर नहीं निकल सकेंगे। नियमों का उल्लंघन करने पर वाहन का चालान कटेगा। चालान कटने की जानकारी वाहन मालिक के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एसएमएस के जरिए मिलेगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। एक्सप्रेसवे पर ऑटोमैटिक ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम को जल्द ही शुरू करने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस सिस्टम के अगस्त माह के अंत तक या फिर सितंबर माह में शुरू होने की उम्मीद है।
सीमा चयन कर लगाए गए बोर्ड
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे सीमा का चयन कर बोर्ड लगाए गए हैं ताकि पुलिस को जांच करने में आसानी हो और पता लग सकेगा कि कौनसा एरिया किसा जिले व किस थाना के अंर्तगत आ रहा है। अधिकारियों का कहना है कि ऑर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों की यह सिस्टम पहचान करेगा। इसके बाद संबंधित राज्य की पुलिस को वाहन की फोटो और वीडियो भेजी जाएगी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस नियमानुसार चालान काटकर वाहन चालक के मोबाइल पर जानकारी भेजेगी।
ट्रैफिक नियमों का हो रहा उल्लंघन
एनएचएआई अधिकारियों के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से रोजाना 10 हजार से अधिक वाहन गुजर रहे हैं। इनमें कारों की संख्या ज्यादा है। इस एक्सप्रेसवे पर दोपहिया वाहन, ट्रैक्टर, ऑटो आदि चलाने की अनुमति नहीं है, लेकिन नियमों को दरकिनार कर लोग बाइक दौड़ाते हैं, साइक्लिंग कर रहे हैं। शॉर्ट कट के चक्कर में लोग वाहनों को गलत दिशा में चला रहे हैं। वहीं, लेन ड्राइविंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है और कुछ कार चालक एक्सप्रेसवे पर ज्यादा स्पीड में वाहनों को चलाते है। कई बार कारों की स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा से भी ज्यादा होती है। एक्सप्रेसवे पर प्रतिबंधित वाहन न चले इसके लिए हर प्रवेश पॉइंट पर बेरिकेडिंग कर मार्शल तैनात किए जाने की बात कही जा रही है।
अलीपुर में बना है सेंटर
एनएचएआई अधिकारी के अनुसार एक्सप्रेसवे पर 75 किलोमीटर से अधिक के दायरे में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने का काम पूरा हो चुका है। सोहना के अलीपुर में यातायात प्रबंधन केंद्र बनाया है, जिससे दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे की निगरानी होगी। कंट्रोल रूम में एक क्लिक से हर वाहन की स्पीड व अन्य ट्रैफिक रुल्स तोड़ने की जानकारी मिल जाएगी। कंट्रोल रूम के अलावा राजस्थान के दौसा, मध्य प्रदेश, गुजरात और मुंबई में भी एक-एक उप यातायात प्रबंधन केंद्र बनाए जाएंगे।
पुलिस वाहनों को रुकवाकर करेगी चालान
नूंह में हिंसा के बाद गुड़गांव सहित अन्य जगहों पर तनाव के चलते पुलिस बीते काफी दिनों से दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों के चालान नहीं कर सकी है। ट्रैफिक इंचार्ज आजाद ने बताया कि जल्द ही एक्सप्रेसवे पर वाहनों की चेकिंग के लिए स्पेशल ड्राइव चलाई जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।