राजस्थानः मेगा बजट के बाद मेगा एक्शन घोषणाओं के अगले ही दिन बदल डाली नौकरशाही, 155 अधिकारियों के तबादले

<p><em><strong>बजट घोषणाओं को जल्द से जल्द धरातल पर उतारने की कवायद के तौर पर देखे जा रहे हैं तबादले। आरएएस अधिकारियों के बाद आईपीएस अधिकारियों की भी बदलियां</strong></em></p>

राजस्थानः मेगा बजट के बाद मेगा एक्शन घोषणाओं के अगले ही दिन बदल डाली नौकरशाही, 155 अधिकारियों के तबादले
14-02-2023 - 11:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शुक्रवार को विधानसभा में पेश किए गए अपनी सरकार के 5वें और अंतिम बजट में लोकलुभावन घोषणाओं के 1 दिन बाद ही गहलोत सरकार नौकरशाही में देर रात बड़ा फेरबदल करते हुए 155 आरएएस अधिकारियों को इधर-उधर किया। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद कार्मिक विभाग ने देर रात 155 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी की थी। इस साल की शुरुआत में आरएएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी की गई है। इससे पहले बीते साल भी गहलोत सरकार ने कई बार आरएएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी की थी।
आईएएस-आईपीएस की तबादला सूची में मंथन
वहीं, आरएएस अधिकारियों की जंबो तबादला सूची जारी करने के बाद अब आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची पर भी मंथन चल रहा है। बताया जा रहा है कि आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची भी जल्द जारी हो सकती है।
आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची के पीछे एक वजह यह भी
विश्वस्त सूत्रों की माने तो आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी होने के पीछे एक वजह यह भी है कि सरकार की मंशा है कि बजट घोषणाओं के बाद अब जल्द से जल्द घोषणाओं को धरातल पर उतारा जाए। माना जा रहा है कि घोषणाओं पर धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी नए सिरे से अधिकारियों को दी जाएगी। यही वजह है कि राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 155 अधिकारी के तबादले किए गए हैं। तबादला सूची में 100 से ज्यादा एसडीओ, 50 एडीएम का भी तबादला हुआ है जबकि तहसीलदार सेवा से प्रमोट होकर आरएएस बने दो अधिकारियों को भी पोस्टिंग दी गई है, जबकि एसडीओ शिवा चैधरी को एपीओ किया गया है।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।