जयपुर में 14 एवं 15 नवंबर को मेगा जाॅब फेयर, 30 हजार रजिस्ट्रेशन
<p><em><strong>बिड़ला सभागाार में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाला यह फेयर बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का सुनहरा अवसर साबित होगा</strong></em></p>
कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की ओर से जयपुर के बिड़ला सभागार में 14 एवं 15 नवम्बर को मेगा जॉब फेयर आयोजित किया जाएगा। इसके लिए 30 हजार से अधिक बेरोजगार युवक-युवतियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है।
कौशल, रोजगार एवं उद्यमिता विभाग की आयुक्त रेणु जयपाल ने बताया कि बिड़ला सभागाार में सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक होने वाला यह फेयर बेरोजगार शिक्षित युवाओं के लिए रोजगार प्राप्ति का सुनहरा अवसर साबित होगा। इस दौरान युवाओं को कॅरिअर गाइडेंस और उनके फायदे के लिए चल रही सरकारी योजनाओं की भी जानकारी दी जाएगी।
रेणु जयपाल ने बताया कि 30 हजार से अधिक युवक-युवतियों ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लिया है, जिन्हें इंटरव्यू के लिए टाइम स्लॉट और कंपनी के संबंध में एसएमएस के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।
कंपनियों से दिलाएंगे रोजगार
उन्होंने बताया कि इन 30 हजार के अलावा पंजीकृत होने वाले युवाओं का प्रोफाइल कंपनियों के साथ शेयर कर भविष्य में जल्दी ही दूसरा फेयर आयोजित कर रोजगार पाने का अवसर प्रदान किया जाएगा।
साठ से ज्यादा नामी कंपनियां आएंगी
आयुक्त ने बताया कि फेयर में देशभर से निजी क्षेत्र की 60 से अधिक नामी कंपनियां आएंगी, जो प्लेसमेंट के माध्यम से 10 हजार से अधिक युवाओं को जाॅब देगी। एग्रीकल्चर, अपैरल, इलेक्ट्राॅनिक्स, रिटेल, ऑटोमोबाइल्स, बैंकिंग, फाइनेंस एंड इंश्योरेंस, लाॅजिस्टिक, निर्माण, मैनेजमेंट, एंटरप्रेन्योरशिप एंड प्रोफेशनल, हैल्थकेयर, आईटी, टूरिज्म एंड हाॅस्पिटेलिटी सहित 19 सेक्टर की कंपनियां आठवीं पास से लेकर, आईटीआई, स्नातक, एमबीए, बीटेक इत्यादि योग्यताधारी युवाओं का रोजगार के लिए चयन करेगी।
What's Your Reaction?