राजस्थान में होने वाली 9 भर्तियों का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी...
<p><em><strong>शिक्षा, स्वास्थ्य एवं स्वायत्त शासन सहित 7 विभागों के विभिन्न पदों पर होगी भर्ती</strong></em></p>
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से शुक्रवार को वर्ष 2023 में आयोजित की जाने वाली 9 भर्तियों का संभावित परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया।
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि 7 विभिन्न विभागों के 1443 पदों हेतु इन परीक्षाओं का आयोजन आगामी वर्ष जनवरी से जून माह के दौरान किया जाएगा। परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी किया जाएगा।
परीक्षाओं की ये होंगी संभावित तिथियां
प्रोटेक्शन आफिसर --- 4 पद------ 28 जनवरी, 2023
व. अध्यापक ग्रेड द्वितीय - 538 पद-- 29 जनवरी से 1 फरवरी 2023 तक
हॉस्पिटल केयर टेकर--- 55 पद--- 10 फरवरी, 2023
ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट --- 24 पद---- 19 मार्च 2023
वरिष्ठ शारीरिक शिक्षा अध्यापक-- 461 पद-- 30 अप्रैल 2023
स्वायत्त शासन विभाग में होगी भर्तियां
स्वायत्त शासन विभाग में राजस्व अधिकारी के 14 एवं अधिशाषी अधिकारी वर्ग चतुर्थ के 63 पदों के लिए परीक्षा 14 मई, 2023 तथा सहायक अभियंता के 41 पदों की परीक्षा 21 मई, 2023 को आयोजित की जा सकती है। सहायक नगर नियोजक के 43 पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 16 जून, 2023 को तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी के 200 पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन जून माह के पांचवें सप्ताह में किया जाना संभावित है।
What's Your Reaction?