मेघालय में मेजिकल फिगर बना नंबर 2, सीएम संगमा ने लगाया अमित शाह को फोन, मांगा समर्थन

<p><em><strong>मेघालय चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है।&nbsp;त्रिशंकु विधानसभा की वजह से सीएम संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उनकी तरफ से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा गया है।&nbsp;</strong></em></p>

मेघालय में मेजिकल फिगर बना नंबर 2, सीएम संगमा ने लगाया अमित शाह को फोन, मांगा समर्थन
03-03-2023 - 09:20 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मेघालय चुनाव में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। त्रिशंकु विधानसभा की वजह से सीएम संगमा ने गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उनकी तरफ से सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा गया है। इस समय मेघालय में एनपीपी के पास 25 सीटें हैं, बीजेपी के खाते में 4 सीटे हैं। ऐसे में अगर दो अन्य का समर्थन मिल जाए तो सरकार बनाने का रास्ता साफ हो सकता है।
उसी कड़ी में मुख्यमंत्री संगमा ने चुनावी नतीजों को देखते हुए गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है। उनसे खुलकर सरकार बनाने के लिए समर्थन मांगा गया है। यानी कि एक बार फिर राज्य में एनपीपी और बीजेपी की गठबंधन वाली सरकार बन सकती है। गौरतलब है कि मेघालय चुनाव के लिए बीजेपी अकेली चुनावी मैदान में उतरी थी। उसने किसी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं किया गया था। नारा भी दिया गया था कि इस बार मेघालय में भी पूर्ण बहुमत वाली सरकार लेकिन नतीजे बता रहे हैं कि बीजेपी को ज्यादा फायदा नहीं हुआ है। पिछले विधानसभा में उसे दो सीटें मिली थीं, तो इस बार वो आंकड़ा 4 पर पहुंच गया है। 
अगर मेघालय में बीजेपी, एनपीपी के साथ मिलकर सरकार बना लेती है तो तीनों ही पूर्वोत्तर के राज्यों में भगवा का कब्जा होगा। त्रिपुरा और नगालैंड में तो स्पष्ट जनादेश आ चुका है। दोनों ही राज्यों में बीजेपी गठबंधन सरकार बना रही है। मेघालय में बात बन जाए तो ये राज्य भी बीजेपी की झोली में चला जाएगा। वैसे पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी मेघालय में ऐसी ही स्थिति बनी थी. किसी पार्टी को बहुमत नहीं मिला था। 
पिछली बार दो सीटों पर भाजपा 
पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उसके खाते में 21 सीटें गई थी। बहुमत से तो पार्टी दूर रह गई, लेकिन सीटों के मामले में बीजेपी से कोसो आगे रही। उस चुनाव में बीजेपी ने 47 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीती सिर्फ दो सीट थी। वहीं, दूसरी तरफ एनपीपी ने 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। बताया जाता है कि तब हिमंत बिस्वा सरमा ने एक बड़ा खेल करते हुए चुनाव के बाद एनपीपी से संपर्क साधा और बीजेपी के साथ सरकार बनाने का ऑफर दिया। उसके बाद से राज्य के सीएम कोनराड संगमा बने और बीजेपी को दो सीटों के बावजूद सरकार में आने का मौका मिल गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।