मंत्री और विधायक सत्ता सुख पाने व जनता की सहानुभूति बटोरने का काम कर रहे हैः रामलाल शर्मा
NULL
भारतीय जनता पार्टी राजस्थान प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार के कई विधायक, मंत्री और दूसरे दल से चुनाव जीतकर आने वाले विधायक वर्तमान राजस्थान सरकार में बने हुए मंत्री सत्ता का सुख भोगने के लिए भी तत्पर रहते हैं और सत्ता के सुख के साथ-साथ जनता की सहानुभूति बटोरने का भी काम करते है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ऐसे ही भरतपुर से आने वाले एक माननीय मंत्री महोदय, झुंझुनूं से आने वाले मंत्री महोदय और कांग्रेस के अन्य कई विधायक आपको यह कहते हुए मिल जाएंगे कि अधिकारी हमारा कहना नहीं मानते वरना हम तो जनता के लिए बहुत कुछ करने के लिए तैयार हैं और इस प्रकार अपनी नाराजगी जाहिर कर के जनता की सहानुभूति बटोरने का काम करते हैं। लेकिन वास्तविकता यह है अधिकारी अगर आपका कहना नहीं मानते तो आपको सत्ता के अंदर एक मिनट भी रहने की आवश्यकता नहीं है, सत्ता से बाहर आकर फिर आप इस प्रकार की बात करें कि अधिकारी हमारा कहना नहीं मान रहे इसलिए हम सत्ता से बाहर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जो मंत्री सत्ता का सुख भोग रहे हैं और जनता की सहानुभूति बटोरने का काम भी करते हैं तो वे सुन लें कि आज की जनता इतनी भोली भी नहीं है और जनता सब कुछ देख भी रही है और जनता सब कुछ समझ भी रही है। आने वाले समय में जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी।
What's Your Reaction?