हर-हर शंभू...मुस्लिम गायिका ने दिया उलेमाओं को मुंहतोड़ जवाब
NULL
वायरल हुए इस भजन को गाने वाली नाज फरमानी मुस्लिम हैं। हरिद्वार में जब उन्होंने 'हर-हर शंभू' गाना गाया तो देवबंद के उलेमाओं ने उनके खिलाफ नाराजगी जाहिर की। कहा, "इस्लाम में नाच-गाना हराम है।" इसके जवाब में फरमानी का कहना है कि जब मेरे पति ने मुझे छोड़ दिया था, तब ये उलेमा कहां थे?
इंडियन आइडल फेम फरमानी नाज के यूट्यूब पर लाखों फैन हैं। वे इंडियन आइडल सीजन-12 में भी दिखाई दी थीं। उनका कहना है कि मैं जिन तकलीफों से गुजरी हूं, उसका अंदाजा इन उलेमाओं को नहीं है। मेरा पति मेरे साथ बैठकर दूसरी लडक़ी से बात करता था। रोकने पर मुझे मारता था, यही नहीं एक पत्नी के होते हुए उसने दूसरी शादी कर ली। 2019 में मुझे एक बेटा हुआ। मुझे लगा बच्चा होने के बाद सब ठीक हो जाएगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। कुछ दिनों बाद हम लोगों को घर से निकाल दिया गया। मेरी आवाज बचपन से अच्छी थी, लेकिन मेरी मजबूरियों ने मुझे सिंगर बनाया है। मैं एक कलाकार हूं। मेरे लिए मेरे सारे सुनने वाले एक हैं। मैं अपनी कला को समुदाय में बांटकर खत्म नहीं करना चाहती हूं। शिव का गाना भी मेरे लिए एक भक्ति जैसा ही है।
What's Your Reaction?