Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने 10 साल के उम्र से ही सपना देखा और 2023 में बन गयीं फेमिना मिस इंडिया, श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग रहीं दूसरे व तीसरे नंबर पर

<p><em>राजस्थान की नंदिनी गुप्ता को फेमिना मिस इंडिया 2023 ब्यूटी पेजेंट का ताज जीत लिया है।&nbsp;वे देश की 59वीं मिस इंडिया चुनी गईं।&nbsp;उनके अलावा श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग ने&nbsp;फर्स्ट और सैकंड रनर अप का खिताब अपने नाम किया। श्रेया पूंजा फर्स्ट रनर-अप और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग को सैकेंड रनरअप रहीं। नंदिनी गुप्ता (Nandini Gupta)&nbsp; को&nbsp;जीत के बाद पूर्व मिस इंडिया सिनी शेट्टी ने उन्हें ताज पहनाया।</em></p>

Miss India 2023: राजस्थान की नंदिनी गुप्ता ने 10 साल के उम्र से ही सपना देखा और 2023 में बन गयीं फेमिना मिस इंडिया, श्रेया पूंजा और स्ट्रेला थौना ओजम लुवांग रहीं दूसरे व तीसरे नंबर पर
16-04-2023 - 12:32 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि सिनी शेट्टी ने फेमिना मिस इंडिया 2022 का खिताब जीता था। इस बार ‘फेमिना मिस इंडिया 2023’ का आयोजन मणिपुर में किया गया, जिसमें देश भर से आयीं लड़कियों ने हिस्सा लिया। ब्यूटी पेजेंट में 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से लड़कियों ने हिस्सा लिया था। इस जबरदस्त जीत के बाद अब नंदिनी मिस वर्ल्ड के अगले सीजन में देश का प्रतिनिधित्व करने वाली हैं।

पिछले साल सिनी शेट्टी ने मिस वर्ल्ड में देश का प्रतिनिधित्व किया था लेकिन वे इस ताज को अपने नाम करने से चूक गयीं थी। इस बार की  मिस इंडिया 2023 विजेता नंदिनी गु्प्ता राजस्थान के कोटा शहर की रहने वाली हैं। इस ताज को अपने नाम करने के लिए नंदिनी ने काफी मेहनत की है और वे काफी पहले से ही मॉडलिंग को लेकर पैशनेट रही हैं। हालांकि, मॉडलिंग के साथ वे पढ़ाई पर भी पूरा ध्यान दे रहीं है। नंदिनी पढ़ाई में भी काफी होशियार रही हैं। उन्होंने सेंट पॉल सीनियर सेकेंडरी स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की है और फिलहाल लाला लाजपत राय कॉलेज से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं। नंदिनी को लेकर कहा जाता है कि जब वे सिर्फ 10 साल की थीं, तभी उन्होंने फेमिना मिस इंडिया का खिताब अपने नाम करने का सपना देखना शुरू कर दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।