विराट कोहली के बाद तोड़ा शाहरुख खान का रिकॉर्ड Bigg Boss 16 के विनर एमसी स्टेन ने..!
<p><em>रैपर एमसी स्टेन ने कॉन्ट्रोवर्शियल रीयलिटी शो बिग बॉस 16 का विनर बनकर हर किसी को हैरान कर दिया। उनकी शोहरत बढ़ती ही जा रही है। हर जगह एमसी स्टेन की चर्चा है। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग तेजी से बढ़ रही है और इसका एक सबूत बीती रात देखने को मिला। लोकप्रियता के मामले में स्टेन ने अब विराट कोहली के बाद शाहरुख खान को भी मात दे दी है।</em></p>
एमसी स्टेन ने शाहरुख खान को दी मात
दरअसल, बिग बॉस 16 के विनर एमसी स्टेन गुरुवार रात 10 बजे इंस्टाग्राम पर लाइव आए थे। इस दौरान उन्होंने फैंस से ढेर सारी बातें की तो कई लोगों के सवाले के जवाब भी दिए। इतना ही नहीं, स्टेन ने फैंस की डिमांड पर सबके लिए रैप भी किया, जिसे काफी पसंद किया है। इस मौके पर एमसी स्टेन के साथ 5 लाख 41 हजार लोग जुडे़ थे। वहीं, इंस्टाग्राम पर इतनी बड़ी संख्या में फैंस के साथ लाइव बातचीत करने वाले एमसी स्टेन पहले इंडियन स्टार बन गए हैं। इससे पहले किसी भी सेलिब्रिटी के इंस्टा लाइव में इतने फैंस नहीं जुड़े हैं। बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आखिरी बार जब शाहरुख खान फैंस के साथ लाइव बातचीत करने आए थे, तब उनके 255 हजार व्यूज थे।
स्टेन ने अपनी पॉपुलरिटी के दम पर प्रियंका चाहर चौधरी और शिव ठाकरे को इस शो में मात दी है। वहीं, बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) जीतने के बाद एमसी स्टेन लगातार चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिनों एमसी स्टेन का एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसे विराट कोहली के पोस्ट से भी ज्यादा लाइक्स मिले थे। वहीं, अब रैपर ने एक और कमाल कर दिखाया है। एमसी स्टेन बिग बॉस 16 जीतने के बाद पहली बार लाइव आए और इस दौरान उनके साथ लाखों में फैंस जुड़े हैं।
What's Your Reaction?