वयोवृद्ध अभिनेता धर्मेंद्र का निधन, 90वें जन्मदिन से कुछ दिन पहले दुनिया को अलविदा..!
वयोवृद्ध और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। रविवार (24 नवंबर) सुबह से ही उनकी तबीयत को लेकर अटकलें तेज थीं, जब मुंबई स्थित उनके घर पर भारी सुरक्षा के साथ एक एंबुलेंस पहुँचती देखी
मुंबई। देश के वयोवृद्ध और दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 89 वर्ष की आयु में निधन होने की खबर आ रही है। रविवार (24 नवंबर) सुबह से ही उनकी तबीयत को लेकर अटकलें तेज थीं, जब मुंबई स्थित उनके घर पर भारी सुरक्षा के साथ एक एंबुलेंस पहुँचती देखी गई। यह एक महीने में उनका दूसरा बड़ा स्वास्थ्य संकट था।
क्या हुआ था?
इस महीने की शुरुआत में सोशल मीडिया पर अफवाहें तेजी से फैलने लगी थीं कि 89 वर्षीय धर्मेंद्र का निधन हो गया है। इन झूठी खबरों ने प्रशंसकों में अफरा-तफरी और चिंता पैदा कर दी थी।
हालाँकि, बेटी ईशा देओल और पत्नी हेमा मालिनी ने तुरंत इन अफवाहों का खंडन किया था और बताया था कि धर्मेंद्र पूरी तरह स्थिर हैं और स्वस्थ होने की प्रक्रिया में हैं।
ईशा देओल ने लिखा था, “THE MEDIA SEEMS TO BE IN OVERDRIVE AND SPREADING FALSE NEWS. MY FATHER IS STABLE & RECOVERING. WE REQUEST EVERYONE TO GIVE OUR FAMILY PRIVACY. THANK YOU FOR THE PRAYERS FOR PAPAS SPEEDY RECOVERY. — ESHA DEOL”
हेमा मालिनी ने भी इन फर्जी खबरों पर नाराज़गी जताते हुए ‘X’ पर लिखा था, “यह क्या हो रहा है, यह माफ़ी के काबिल नहीं! एक ज़िम्मेदार चैनल कैसे किसी ऐसे व्यक्ति की मृत्यु की झूठी खबर चला सकता है जो इलाज का जवाब दे रहा है और स्वस्थ हो रहा है? यह बेहद गैरज़िम्मेदाराना और अनादरपूर्ण है। कृपया परिवार और उनकी निजता का सम्मान करें।”
धर्मेंद्र की पहली स्वास्थ्य समस्या
पिछले सप्ताह धर्मेंद्र की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें मुंबई के ब्रिच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने प्रशंसकों को चिंतित कर दिया था, खासकर तब जब रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है।
इस दौरान बॉबी देओल, सनी देओल, ईशा देओल और हेमा मालिनी लगातार अस्पताल आते-जाते नजर आए। इसके अलावा शाहरुख खान, उनके बेटे आर्यन खान, और सलमान खान जैसे कई बॉलीवुड सितारे भी सोमवार को अस्पताल पहुँचकर धर्मेंद्र का हालचाल जानने आए थे।
What's Your Reaction?