भारत के विरुद्ध सीरीज के पहले टेस्ट मैच में नहीं होंगे मिचेल स्टार्क..देखिये ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम

<p><em>क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) ने भारत दौर के लिए 9 फऱवरी से शुरू हो रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम की घोषणा कर दी है। ऑस्ट्रेलियाई 18 सदस्यीय टीम में घायल खिलाड़ी मिचेल स्टॉर्क को शामिल किया गया है लेकिन वे नागपुर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। स्टॉर्क के स्थान पर सीए ने<strong> </strong>अनकैप्ड विक्टोरियाई ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी सहित चार स्पिनर्स को मौका दिया है।</em></p>

भारत के विरुद्ध सीरीज के पहले टेस्ट मैच में नहीं होंगे मिचेल स्टार्क..देखिये ऑस्ट्रेलिया की पूरी टीम
11-01-2023 - 11:05 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में स्टॉर्क की अंगुली में चोट लग गयी थी। इसके बाद वे सिडनी में श्रृंखला के तीसरे और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गए थे। स्टार्क दिल्ली में दूसरे टेस्ट से पहले टीम में शामिल नहीं हो सकेंगे। अलबत्ता कैमरन ग्रीन, जो उंगली की चोट से उबर रहे हैं, पहले टेस्ट से पहले टीम के साथ यात्रा करेंगे। सीए ने इस दौरे के लिए नाथन लियोन, एश्टन एगर, मिशेल स्वेपसन और मर्फी सहित चार स्पिनरों को जगह दी है।
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के महत्वपूर्ण इस श्रृंखला के बाद तीन एक दिवसीय मैचों श्रृंखला भी होनी है, जिसके लिए टीम की घोषणा बाद में की जाएगी। भारतीय टीम भी फिलहाल श्रीलंका के विरुद्ध एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला खेल रही है। इसीलिए भारत की टीम की घोषणा भी बाद में ही की जाएगी।

ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम इस प्रकार है.. पैट कमिंस (कप्तान), डेविड वार्नर, ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, पीटर हैंड्सकॉम्ब, मैथ्यू रेनशॉ, एश्टन एगर, स्कॉट बोलैंड, एलेक्स केरी, कैमरन ग्रीन, जोश हेजलवुड, , नाथन लियोन, लांस मॉरिस, टॉड मर्फी, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन,

यह है बॉर्डर-गावस्कर श्रृंखला का शेड्यूल

  • 9 फरवरी-13 फरवरी, पहला टेस्ट, नागपुर
  • 17 फरवरी-21 फरवरी, दूसरा टेस्ट, दिल्ली
  • 1 मार्च-5 मार्च- तीसरा टेस्ट, धर्मशाला
  • 9 मार्च-13 मार्च, चौथा टेस्ट, अहमदाबाद

तीन एक दिवसीय मैचों का शेड्यूल

  • 17 मार्च, पहला वनडे, मुंबई
  • 19 मार्च, दूसरा वनडे, विजाग
  • 22 मार्च, तीसरा वनडे, चेन्नई

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।