बक्सर में बवालः जमीन अधिग्रहण को लेकर पुलिस की कार्रवाई से उग्र किसानों ने फूंके वाहन

<p><em><strong>बिहार के बक्सर जिले में किसानों ने जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर तांडव मचाया है। पुलिस की पिटाई से गुस्साए किसानों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। आरोप है कि पुलिस ने किसानों की बेरहमी से पिटाई की है।</strong></em></p>

बक्सर में बवालः जमीन अधिग्रहण को लेकर पुलिस की कार्रवाई से उग्र किसानों ने फूंके वाहन
11-01-2023 - 05:02 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

बिहार के बक्सर जिले के चैसा में बुधवार को थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ी पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजा देने को लेकर विरोध कर रहे किसान उग्र हो गए। पुलिस की पिटाई के विरोध में किसान सड़कों पर उतर आए। नाराज किसानों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया। इसके अलावा किसानों ने पुलिस पर भी हमला किया। हमले में कुछ पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। पुलिस ने कुछ किसानों को हिरासत में लिया है।
पुलिस ने घर में घुसकर किसानों को पीटा
दरअसल, किसान चैसा के पास बन रहे थर्मल पावर प्लांट से जुड़ी जलापूर्ति पाइप लाइन और रेलवे लाइन के लिए जमीन अधिग्रहण के मसले को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। विरोध में किसानों ने निर्माणाधीन बिजलीघर के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया था। इसका तब तो प्रशासन ने कोई विरोध नहीं किया, लेकिन रात होते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल प्रभावित गांवों में पहुंच गया। इस दौरान कई किसानों के घर में घुसकर पुलिस ने बेरहमी से मारपीट की।
किसानों की पिटाई के वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर किसानों के साथ मारपीट के वीडियो वायरल भी हो रहे हैं। किसानों का दावा है कि पुलिस आधी रात के बाद बनारपुर और अन्य प्रभावित गांवों के किसानों के घर पहुंची। इस दौरान पुलिसवालों ने जबरदस्ती घरों में दाखिल होकर किसानों की पिटाई की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।