तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे, भारत के पहाड़ स्कोर (373 रन) से आगे श्रीलंकाई कप्तान का शतक भी बेकार

<p><em>गुवाहाटी में खेले गए तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला का पहला मैच भारत ने 67 रनों से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पूर्व कप्तान और बल्लेबाज विराट कोहली के शतक की बदौलत 7 विकेट पर 373 रन का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में कप्तान दासुन शनाका के शतक की मदद से श्रीलंका ने इस स्कोर को पार करने की कोशिश की लेकिन पूरी टीम 8 विकेट के नुकसान पर 306 रन ही बना सकी।&nbsp;</em>इस तरह भारत एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बनाने में कामयाब रहा।</p>

तीन एक दिवसीय मैचों की श्रृंखला में भारत 1-0 से आगे, भारत के पहाड़ स्कोर (373 रन) से आगे श्रीलंकाई कप्तान का शतक भी बेकार
11-01-2023 - 10:25 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस मैच में फॉर्म में चल रहे ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव सरीखे खिलाड़ियों को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली। इस बात को लेकर मैच की शुरुआत से ही कप्तान रोहित शर्मा की खूब आलोचना हो रही थी। लेकिन, जब उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर शानदार शुरुआत दिलाई तो ये आलोचना समाप्त हो गई। रोहित शर्मा ने 67 गेंदों 9 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 83 रन और गिल ने 60 गेंदों पर 11 चौकों की मदद से 70 रन बनाये। दोनों सलामी बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 143 रन बनाये।

दासुन शनाका ने गिल को आउट कर जोड़ी को तोड़ा। कुछ ही देर में दिलशान मदुशंका की गेंद पर रोहित शर्मा भी  बोल्ड होकर पेवेलियन चल दिये। इसके बाद श्रीलंका के गेंदबाजों ने भारत की रन गति पर अंकुश लगाकर 400 रन से अधिक के स्कोर को भारत की पहुंच से दूर किया। कोहली और श्रेयस अय्यर (28)  ने रन गति में इजाफे का प्रयास किया। अय्यर लय में दिखे और उन्होंने हसरंगा की गेंद पर छक्का जड़ा लेकिन अच्छी बड़ी पारी खेलने से चूक गये। केएल राहुल (39) भी अच्छी शुरुआत के बाद कासुन रजिता की गेंद पर बोल्ड हो गए। रजिता श्रीलंका के सबसे सफल गेंदबाज रहे। उन्होंने 88 रन देकर तीन विकेट लिये।

श्रीलंकाई कप्तान दासुन का शतक गया बेकार

श्रीलंका के लिए कप्तान दासुन शनाका ने शतकीय पारी खेली। श्रीलंका के 179 रनों के स्कोर पर ही 7 बल्लेबाज पेवेलियन लौट चुके थे। फिर, शनाका ने चमिका करुणारत्ने के साथ 8वें विकेट के लिए 27 रन जोड़े। इसके बाद कसुन रजिता ने उनका साथ निभाया। उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया। उन्होंने 88 गेंदों पर 108 रनों की पारी खेली। इस पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये। श्रीलंका के लिए 9वें विकेट के लिए रजिता और शनाका ने 100 रन जोड़े। श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 306 रन ही बना सकी।

शुरुआत में भारत ने लिए लगातार विकेट

भारतीय टीम ने शुरुआत में श्रीलंका को एक के बाद एक झटके लिये। अविष्का फर्नांडो 5 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। कुसल मेंडिस को सिराज ने खाता भी नहीं खोलने दिया। इसके बाद उमरान मलिक ने पथुम निसांका (72) और चरिथ असलंका को आउट किया। निसांका और धनंजया डि सिल्वा के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। शमी ने धनंजया (47) को आउट कर साझेदारी तोड़ी। वानिंदु हसरंगा ने चहल के खिलाफ लगातार 3 गेंदों पर 16 रन बनाए लेकिन अगली ही गेंद पर आउट हो गए। भारत के लिए उमरान मलिक ने 3 और सिराज ने 2 विकेट लिये। पंड्या, शमी और चहल को एक-एक सफलता मिली

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।