राहुल गांधी के ‘पनौती’ वाले बयान पर आया मोहम्मद शमी का रिएक्शन, जानिए क्या बोले

<p><em><strong>कांग्रेस लीडर राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी को वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की हार का जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने भारतीय पीएम को पनौती भी कहा था, जिस पर मोहम्मद शमी ने रिएक्ट किया है।</strong></em></p>

राहुल गांधी के ‘पनौती’ वाले बयान पर आया मोहम्मद शमी का रिएक्शन, जानिए क्या बोले
24-11-2023 - 09:52 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

मोहम्मद शमी वर्ल्ड कप 2023 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे। उन्होंने सिर्फ 7 मुकाबलों में 24 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई। फाइनल में उन्होंने 1 विकेट झटका। वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखने के लिए स्टेडियम में पहुंच थे। वर्ल्ड कप में भारत की हार के बाद तमाम लोगों ने भारतीय पीएम को पनौती कहा, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल रहे। अब शमी ने पीएम को पनौती कहे जाने पर रिएक्ट किया है। 

 <

>

मीडिया से बातचीत के दौरान रिपोर्टर ने मोहम्मद शमी से पूछा, “राहुल गांधी ने वर्ल्ड कप को लेकर छींटाकशी की है। उन्होंने कहा है कि वहां पर एक पनौती थे, जिसकी वजह से मैच हारे हैं।” शमी ने इस बात का जवाब देते हुए कहा, “यार, ये कॉन्ट्रोवर्सी वाले सवाल हमारे तो समझ आते नहीं। बेसिक चीजों पर ध्यान दो, जिस पर आपने पूरे दो महीनों से मेहनत की है, उस पर ध्यान दो। ये पॉलिटिकल एजेंडा मुझे समझ नहीं आता।” 
बता दें कि स्टेडियम में मैच देखने पहुंचे नरेंद्र मोदी इंडिया की हार के बाद खिलाड़ियों से मिलने ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे, जहां उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों से बातचीत की थी और मोहम्मद शमी को गले भी लगाया था, जिसकी तस्वीर शमी ने ही शेयर की थी। 
इसके अलावा शमी से पूछा गया कि आपको क्या लगा कि और किन कमियों पर सुधार किया जा सकता है। इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा, “ओवरऑल तो सबका बहुत अच्छा परफॉर्म रहा क्योंकि 11 में से 10 मैच जीते हैं। 10 में से 10 जीते हुए थे उस टाइम। कॉन्फिडेंस की कमी नहीं थी, स्किल की कमी नहीं थी। मुझे लगता है कि एक खराब दिन हो सकता है, जो किसी भी टाइम हो सकता है। मेरे हिसाब से वो दिन हमारा नहीं था। ऐसी कोई चीज नहीं थी, जो हमें डाउन करे या मोराल डाउन हो।”

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।