वाह...स्थापना दिवस पर फिल्म लगान की तर्ज पर खिलाड़ी धोती कुर्ता पहन, माथे पर चन्दन तिलक लगाकर खेलेंगे क्रिकेट मैचऔर कमेंट्री होगी संस्कृत में..!
<p><em>यूपी के हमीरपुर में पहली बार धोती और कुर्ता के परिधान में क्रिकेट मैच खेला जाएगा। राजकीय स्टेडियम में होने वाले क्रिकेट मैच की कमेन्ट्री भी संस्कृत भाषा में होगी। इसके लिए डीएम के निर्देश पर 17 फरवरी को इस अनोखे मैच को संपन्न कराने ले लिए तैयारियां शुरू हो गई है</em>। </p>
दो संस्कृत विद्यालयों के बीच क्रिकेट मैच
अपर जिलाधिकारी न्यायिक डॉ. नगेन्द्र नाथ यादव ने बताया कि हमीरपुर की स्थापना के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वर्ष पर चलने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में पहली बार दो संस्कृत विद्यालयों के बीच कुर्ता धोती पहन कर क्रिकेट मैच खेला जाएगा। साथ ही संस्कृत भाषा में कमेंट्री भी की जाएगी।
शुक्रवार, 17 फ़रवरी को हमीरपुर मुख्यालय स्थित राजकीय स्टेडियम में झलोखर के श्री भुवनेश्वरी महेश्वरानन्द गुरुकुल संस्कृत महाविद्यालय एवं जनपद जालौन के गुरु का इटौरा श्रीकृष्ण संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के बीच सुबह 10 बजे से भारतीय परिधान धोती कुर्ता पहनकर व चंदन लगा कर क्रिकेट मैच खेला जाएगा।
जानकारी के अनुसार मैच की कमेंट्री भी संस्कृत भाषा में की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डीएम डॉ चंद्रभूषण एवं एसपी शुभम पटेल होंगे। मैच के दौरान जिले के संस्कृत विषय के समस्त छात्र व अध्यापक उपस्थित रहेंगे। उन्होंने लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जिला स्टेडियम पहुंचकर मैच का लुफ्त उठाने की अपील की।
What's Your Reaction?