Mausam Update : देश में मानसून सक्रिय, मध्य प्रदेश, गुजरात, छग, ओडिशा, दिल्ली, उ.प्र. और महाराष्ट्र में तेज बरसात की संभावना

<p><strong>Mausam Update :</strong></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Mausam Update : देश में मानसून सक्रिय, मध्य प्रदेश, गुजरात, छग, ओडिशा, दिल्ली, उ.प्र. और महाराष्ट्र में तेज बरसात की संभावना
16-08-2022 - 11:55 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारत के अधिकतर क्षेत्रों में मानसून सक्रिय है और फिलहाल बंगाल की खाड़ी पर निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो मध्य भारत की ओर बढ़ रहा है । इसके परिणामस्वरूप मध्य प्रदेश, गुजरात, छत्तीसगढ़, ओडिशा और महाराष्ट्र में तेज  बारिश और दिल्ली व उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बरसात की संभावना है।

देश के मौसम विभाग का कहना है कि देश की राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक हल्की से भारी बारिश की संभावना है। दिल्ली में तो कल से ही तेज हवाएं चल रही हैं। आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने का अनुमान है। इससे अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसी तरह पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों भारी बरसात का अनुमान है। उत्तर प्रदेश के 24 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ओडिशा के साथ छग में बाढ़ की आशंका

पिछले दो दिनों से ओडिशा में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी ओडिशा में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई। ओडिशा के तटीय इलाकों में समुद्र में ऊंची लहरें देखने को मिलेंगी जिससे तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा। इसके साथ ही नबरंगपुर, नुआपादा, बालंगिर और बारघ जिले में भारी बारिश का अनुमान है। राज्य में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण महानदी समेत कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसी तरह छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। कांकेर जिले में दो दिनों से लगातार बारिश के कारण एक घर की दीवार गिरने से उसके नीचे दबकर पति-पत्नी और उनके तीन बच्चों की मौत होने के समाचार हैं। क्षेत्र के सभी नदी-नाले उफान पर हैं और कई गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है।

मौसम विभाग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में 19 अगस्त तक बारिश जारी रहने का अनुमान है। राज्य में भारी बरसात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में कहीं-कहीं पर भूस्खलन की भी आशंका है। इसी तरह आज ही पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ, कोंकण और गोवा में भी गरज के साथ मध्यम बारिश की संभावना है। वहीं राजस्थान और गुजरात में अभी बरसात का दौर जारी रहने की संभावना है। इन राज्यों में 17 अगस्त तक बारिश होती रहेगी। वहीं, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, झारखंड, छत्तीसगढ़ और पूर्व मध्य प्रदेश के अधिकांश इलाकों में 19 अगस्त तक बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है। जम्मू-कश्मीर में 18 अगस्त तक बारिश की संभावना है। पश्चिम बंगाल में तेज हवाओं को कारण समुद्री लहरें भी तेज होने की आशंका है और इसीलिए मछुआरों को बंगाल की खाड़ी में नहीं जाने की चेतावनी जारी की गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।