मौसम : जाने का नाम नहीं ले रहा मानसून, महाराष्ट्र के कई जिलों में तूफान का अलर्ट जारी..!

मौसम : जाने का नाम नहीं ले रहा मानसून, महाराष्ट्र के कई जिलों में तूफान का अलर्ट जारी..!
11-09-2022 - 09:00 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

महाराष्ट्र के कई जिलों में अगले कुछ घंटे खतरे भरे हैं। तेज हवाओं के साथ तूफान आने की संभावना है। इसके अलावा कई इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने मुंबई, रायगढ़, ठाणे, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पुणे, सतारा, उस्मानाबाद समेत कई इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग की मानें तो अलग-अलग स्थानों पर 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ बिजली और हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। लोगों को अलर्ट रहने को कहा गया है।

मौसम विभाग ने कहा कि महाराष्ट्र में अगले 3-4 घंटों में मौसम में बदलाव हो सकता है। 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। बिजली कडक़ने के साथ तेज या मध्यम बारिश भी हो सकती है। कुछ जगहों पर तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी के बाद मौसम साफ होने की संभावना है। फिलहाल लोगों को घरों में रहने को कहा गया है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।