कांग्रेस का हाईटेक चुनाव, धांधली न हो इसलिए डेलीगेट्स को मिलेंगे कोडेड आईकार्ड
कांग्रेस ने पार्टी अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर चिंता का जवाब देते हुए तय किया है कि चुनाव में प्रतिनिधियों को क्यूआर कोड आधारित आईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। पार्टी के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण (सीईए) के प्रमुख मधुसूदन मिस्त्री ने पांचों कांग्रेसी सांसदों शशि थरूर, मनीष तिवारी, कार्ति चिदंबरम, प्रद्युत बोरदोलोई और अब्दुल खलीक को पत्र लिख कर यह जानकारी दी है। ये उन सभी प्रतिनिधियों को मिलेंगे, जो कांग्रेस समितियों में हैं।
इससे पहले निर्वाचक मंडल की सूची सार्वजनिक किये जाने की मांग को खारिज करते हुए मिस्त्री ने कहा था कि पार्टी अध्यक्ष पद के चुनाव से जुड़ी पूरी प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और कांग्रेस के संविधान के मुताबिक है। उनका कहना था कि निर्वाचक मंडल (डेलीगेट) की सूची को सार्वजनिक नहीं किया जा सकता लेकिन उम्मीदवारों को यह उपलब्ध करा दी जाएगी।
What's Your Reaction?