श्मशानों में शवों की कतार... कब्रिस्तान में 150 लोग खोदते रहे कब्रें
गुजरात के मोरबी ब्रिज हादसे में अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है। इस हादसे के बाद नगर के हर गली-मोहल्ले में मातम पसरा हुआ है। श्मशान से लेकर कब्रिस्तान तक में जगह कम पड़ गई है। हालात ऐसे हो गए हैं कि शहर के चार क्रब्रिस्तान और सात श्मशान घाटों पर वेटिंग चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शहर के एक ही कब्रिस्तान में 26 लोगों को दफन किया गया। इसके लिए हादसे की देर रात से लेकर अगले दिन की शाम 7 बजे तक लगभग 150 लोग यहां कब्रें खोदते रहे।अपनों को कफन के बाद दफन करने आने वालों की भीड़ इतनी थी कि शमशान में वेटिंग की स्थिति बन गई। कब्रिस्तान में काम करने वाले गफ्फार शाह ने बताया कि पूरी रात से लेकर अगले दिन शाम तक वह कब्र खोते रहे ताकि आने वालों को दफन किया जा सके। यही नहीं, हादसे के बाद श्मशानों और कब्रिस्तानों की एक जैसी तस्वीर थी। कब्रिस्तान में अपनों को अंतिम विदाई देने वालों की भीड़ थी तो श्मशान घाट के बाहर भी लोग अपनों को हमेशा के लिए विदा करने आए थे। कहीं चार तो कहीं 7 अलग-अलग श्मशान घाटों पर मातम का माहौल था।
What's Your Reaction?