मजदूरों के मसीहा पप्पन सिंह गहलोत ने कर ली खुदकुशी..!
NULL
लॉकडाउन के समय खेतों में काम करने वाले मजदूरों को अपने खर्चे से प्लेन का टिकट खरीदकर बिहार भेजने वाले पप्पन सिंह गहलोत ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली है। जैसे ही यह खबर मिली, उन्हें जानने वाले लोग सन्न रह गए। बहुत से लोगों ने उनके बारे में खबर पढक़र जाना था। उन्हें जानने वाले कह रहे हैं कि ऐसा नेक इंसान आत्महत्या कैसे कर सकता है? लोग कई तरह के सवाल भी उठा रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार, 23 अगस्त की शाम 5 बजे के आसपास उनका शव मिला। वे रोज मंदिर पर 4 बजे आते थे। लेकिन, मंगलवार को मंदिर के पट लगे हुए थे तो पंडित ने अंदर जाकर देखा तो वे रस्सी से लटके मिले। दिल्ली के बख्तावरपुर के तिगीपुर गांव में मशरूम की खेती करने वाले पप्पन सिंह को दो साल पहले अपनी दरियादिली से काफी प्रसिद्धि मिली थी। उनकी स्टोरी बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने भी शेयर की थी। पप्पन ने बाद में हवाई जहाज से ही अपने मजदूरों को दिल्ली बुलाने का भी इंतजाम किया था।
10 मजदूरों पर 68 हजार खर्चे
पप्पन के यहां 10 मजदूर काम करते थे, उन सभी को उन्होंने कोरोना लॉकडाउन में काम बंद होने के बाद अपने पैसे से हवाई जहाज का टिकट खरीदकर घर भेजा था। इसमें उनके 68 हजार रुपये खर्च हुए थे। कुछ प्रवासी मजदूरों ने तो यहां तक कहा था कि मालिक ने टिकट करवा दी, आज प्लेन में बैठकर जाऊंगा। ये मजदूर पहली बार प्लेन का सफर कर रहे थे। दिल्ली के मशरूम किसान की दरियादिली की पूरे देश में तारीफ हुई थी। इन मजदूरों में कुछ तो करीब 20 साल से उनके पास काम कर रहे थे।
What's Your Reaction?