ट्रेनों में बढ़ाए गए कोच, आसानी से मिलेगी कंफर्म सीट
<p><em><strong>चार जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है</strong></em></p>
रेलवे की ओर से त्योहारों के कारण अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए चार जोड़ी रेलसेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि गाड़ी संख्या 22473-22474, बीकानेर-बान्द्रा टर्मिनस-बीकानेर रेलसेवा में बीकानेर से 31 अक्टूबर और 7 नवंबर को तथा बान्द्रा टर्मिनस से 1 नवंबर और 8 नवंबर को एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
वहीं, गाड़ी संख्या 22737-22738, सिकन्दराबाद- हिसार- सिकन्दराबाद रेलसेवा में सिकन्दराबाद से 1 से 30 नवंबर तक तथा हिसार से 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक एक द्वितीय शयनयान डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
इधर, गाड़ी संख्या 20843-20844, बिलासपुर-भगत की कोठी-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से 1 से 29 नवंबर तक तथा भगत की कोठी से 5 नवंबर से 3 दिसंबर तक एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है। साथ ही, गाड़ी संख्या 20845-20846, बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर रेलसेवा में बिलासपुर से 3 नवंबर से 26 नवंबर तक तथा बीकानेर से 6 से 29 नवंबर तक एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थाई बढ़ोतरी की जा रही है।
What's Your Reaction?