अजमेर रोड तक आएगी जयपुर मेट्रो, विस्तार के लिए 204.81 करोड़ मंजूर

<p><em><strong>गहलोत ने बजट में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चैपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) और मानसरोवर से अजमेर रोड चैराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो से जोड़ने की घोषणा की थी।</strong></em></p>

अजमेर रोड तक आएगी जयपुर मेट्रो, विस्तार के लिए 204.81 करोड़ मंजूर
30-10-2022 - 01:15 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जयपुर मेट्रो के फेज-1-डी (मानसरोवर से अजमेर रोड चैराहा) के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इसके लिए 204.81 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की है।
गहलोत ने बजट में जयपुर मेट्रो का विस्तार करते हुए बड़ी चैपड़ से दिल्ली-आगरा हाइवे पर ट्रांसपोर्ट नगर को (फेज-1-सी) और मानसरोवर से अजमेर रोड चौराहा (फेज-1-डी) को मेट्रो से जोड़ने की घोषणा की थी। वर्तमान में जयपुर के मानसरोवर से बड़ी चौपड़ तक मेट्रो संचालित है।
निवेशकों को विद्युत शुल्क में छूट
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2022 (रिप्स-2022) के लाभार्थियों को विद्युत शुल्क में छूट देने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इकाइयों को इस छूट का लाभ रिप्स-2022 स्कीम के नियमानुसार मिल सकेगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान में उद्योगों के उचित विकास एवं निवेश के लिए बेहतर माहौल उपलब्ध कराने के लिए हाल ही में रिप्स-2022 योजना शुरू की गई है।
धौलपुर में होगा बाईपास व रिंग रोड के लिए राशि जारी
धौलपुर जिले में सड़क निर्माण के विभिन्न कार्यों के लिए 112.95 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इस राषि से धौलपुर जिले के बाड़ी रोड से भरतपुर-धौलपुर रोड को जोड़ते हुए सैंपउ में 41.91 करोड़ रुपए की लागत से बाईपास का निर्माण होगा तथा बाड़ी शहर में 71.04 करोड़ रूपए की लागत से रिंग रोड का निर्माण होगा।
यूक्रेन से लौटे छात्रों के हवाई किराए का पुनर्भरण
मुख्यमंत्री ने रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण यूक्रेन से भारत लौटे राजस्थानी विद्यार्थियों को हवाई किराए का पुनर्भरण करने की सहमति प्रदान की है। गहलोत की स्वीकृति के बाद 1 फरवरी से 14 फरवरी तक अपने खर्च पर यूक्रेन से भारत लौटने वाले राजस्थान के विद्यार्थियों के हवाई किराये की राशि का पुनर्भरण किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग ने 50 लाख रुपए की सहमति पहले ही दे दी थी

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।