मौसम : नवंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय होगा नया विक्षोभ, बदलेगा मौसम और भी बहुत कुछ

<p><em><strong>मौसम :&nbsp;दोपहर में धूप में तेजी के साथ ही सुबह और रात को ठंडी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है</strong></em></p>

मौसम : नवंबर के पहले सप्ताह में सक्रिय होगा नया विक्षोभ, बदलेगा मौसम और भी बहुत कुछ
28-10-2022 - 11:05 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तर पश्चिमी हवा के कारण राजस्थान में लगातार मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। दोपहर में धूप में तेजी के साथ ही सुबह और रात को ठंडी हवाओं के असर से रात के तापमान में गिरावट का दौर जारी है। लेकिन दिन के तापमान में अब भी सूर्यदेव की तपिश का असर बरकरार है। 
गुरुवार को हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में न्यूनतम पारा 10.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे एक दिन पहले सीकर में रात का तापमान 10.5 डिग्री किया। अलवर, करौली, चूरू, अंता, उदयपुर समेत अन्य जगहों पर रात का पारा 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक दिवाली के बाद से राजस्थान के कई जिलों के न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। 72 घंटों के दौरान दो से चार डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के मुताबिक आगामी चार से पांच दिन राजस्थान के ज्यादातर जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं, इससे तापमान में और गिरावट हो सकती है। लोगों को अभी सुबह और शाम को ही सर्दी का एहसास हो रहा है, लेकिन आगामी दिनों में दिन तापमान में भी गिरावट होगी। राजस्थान के शेखावाटी अंचल में सर्दी का ज्यादा असर देखने को मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।