Turkey Earthquake : सुबह के झटकों के बाद दोपहर में 7.5 रिक्टर पैमाने पर फिर आया जलजला, अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा की मौत और 5000 से ज्यादा घायल..!

<p><em>Turkey Earthquake :&nbsp;</em></p> <p><em>आज, सोमवार 6 फरवरी को सुबह तुर्की में करीब सवा चार बजे 7.8 के रिक्टर पैमाने पर एक बड़ा भूकंप का झटका लगा था। &nbsp;उसके बाद तुर्की और सीरिया में जो मौत का खौफनाक मंजर देखने को मिला, वो पूरा सा<strong> </strong>थमा भी नहीं था कि स्थानीय समय के मुताबिक करीब 1.24 बजे&nbsp; एक और भूकंप ने तुर्की में जलजला ला दिया है।</em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

Turkey Earthquake : सुबह के झटकों के बाद दोपहर में 7.5 रिक्टर पैमाने पर फिर आया जलजला, अब तक डेढ़ हजार से ज्यादा की मौत और 5000 से ज्यादा घायल..!
06-02-2023 - 06:15 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जानकारी आ रही है कि इस तीसरे भूकंप के झटके के बाद तुर्की और सीरिया में अब तक 1600  से अधिक लोगों की मौत हो गई है और करीब 5,000 अन्य घायल हो गए हैं। तुर्की के इमर्जेंसी ऑथोरिटी डिपार्टमेंट और अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने दक्षिण-पूर्व तुर्की में 7.5 तीव्रता के एक और नये भूकंप के बारे में सूचना दी है। जानकारी के अनुसार भूकंप दोपहर 1:24 बजे एकिनोजू शहर से चार किमी दूर दक्षिण पूर्व में आया है। तुर्की के उप-राष्ट्रपति फुअत ओकटे ने कहा कि तुर्की में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 912 हो गई है। उधर,  सीरियाई स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि अलेप्पो, हमा, टार्टस और लताकिया के क्षेत्रों से अब तक 467 लोगों के हताहत होने की सूचना है।

तुर्की में घायलों की संख्या 2,323 है, जबकि सीरिया ने 639 की सूचना दी है। तुर्की के शहर गाजियांटेप के पास 17.9 किलोमीटर की गहराई में सुबह 4.17 बजे आये शक्तिशाली भूकंप के झटके लेबनान और साइप्रस में भी महसूस किये गये थे।  तुर्की के गृह मंत्री सुलेमोन सोयलू ने कहा कि गाजि़यांटेप, कहारनमारस, हटे, उस्मानिया, आदियामन, मालट्या, सनलीउर्फा, अदाना, दियारबाकिर और किलिस के 10 शहर इस भूकंप से प्रभावित हुए हैं। मंत्री ने कहा कि गजियांटेप के उत्तर-पूर्व में मालट्या प्रांत में कम से कम 23 लोग मारे गए, पूर्व में सान्लिउर्फा में 17 लोगों की मौत हुई, बाकी लोगों की मौत दियारबाकिर और उस्मानिया में होने की जानकारी मिली है। इमारते ढहने से लोग मलबों में दबे हैं और जो बच गये हैं वे अपनों को ढूढ़ रहे हैं।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक  सीरिया के स्वास्थ्य उप मंत्री अहमद दामिरियाह ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य आपातकालीन योजनाओं को लागू किया गया है और निजी अस्पतालों से कहा गया है कि वे घायलों का तुरंत उपचार  करें। परिवहन मंत्रालय ने एहतियात के तौर पर रेलवे नेटवर्क के पुलों और पटरियों के निरीक्षण तक रेल यातायात को निलंबित कर दिया है। सीरिया और तुर्की दोनों ही पड़ोसी देशों के अधिकारियों को भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होने की आशंका है। कई इमारतें ढह गई हैं और मलबे के ढेर के नीचे बचे लोगों की तलाश के लिए बचाव दलों को तैनात किया गया है।

तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी ने बताया है कि शुरुआती भूकंप के बाद सुबह 4.26 बजे रिक्टर पैमाने पर 6.4 तीव्रता का एक और भूकंप आया। कम से कम 50 झटके दर्ज किए गए। इसके बाद से ही सीरिया में लगातार शवों के मिलने का सिलसिला बना हुआ है। औसतन हर दसवें मिनट पर एक शव बरामद हो रहा है। सैकड़ों लोगों के अब भी इस जलजले में फंसे होने की आशंका है। स्थानीय अस्पताल पूरी तरह से भर गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।