दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत में भूकंप के तीव्र झटके, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का फैजाबाद रहा
<p><em> उत्तर भारत के कुछ क्षेत्रों विशेषतौर पर जम्मू-कश्मीर के पुंछ इलाके सहित<strong> </strong>दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए है। तीव्रता के साथ आए भूकंप ने दिल्ली और एनसीआर में .लोगों को दहला दिया। अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण संस्थान (USGS) के अनुसार इस भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश प्रांत के जोर्म में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.4 बतायी गयी है। फिलहाल इस भूकंप से किसी तरह के जानमाल के नुकसान के समाचार नहीं हैं। </em></p>
दिल्ली से सटे नोएडा में भी भूकंप झटके महसूस किये गये। भूकंप की दहशत के कारण लोग घरों के बाहर आ गए। उल्लेखनीय है कि हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके लगातार आ रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर सिस्मिक जोन 4 में है। जो भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।
दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप के झटके मसहूस किए जा रहे हैं। दिल्ली भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील जगहों में शुमार है इसलिए यहां हाल के दिनों में लगातार झटके आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र पाकिस्तान और अफगानिस्तान की सीमा पर था। 6.1 तीव्रता वाले इस भूकंप की वजह से किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
What's Your Reaction?